PAK vs SL Highlights: साहिबजादा फरहान की कप्तानी पारी, 29 एक्स्ट्रा देने के बाद भी पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले टी20 में हराया

रावलपिंडी: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। रावलपिंडी में खेले गए पहले टी20 मैच को पाकिस्तान ने 4 विकेट से अपने नाम किया। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 8 विकेट पर 182 रन बनाए।

पाकिस्तान ने 19वें ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह तीन मैचों की सीरीज है और पाकिस्तान को 1-0 की बढ़त मिल गई है।

श्रीलंका के लाहिरु उदारा शतक से चूके

श्रीलंका की शुरुआथ खराब रही और कप्तान कुसल मेंडिस पहले ही ओवर में नसीम शाम का शिकार बने गए। कमिल मिशारा ने 13 गेंद पर सिर्फ 6 रन बनाए। पावरप्ले में श्रीलंका ने सिर्फ 45 रन रन बनाए और दो विकेट भी खो दिए। लेकिन पिच पर सेट होने के बाद ओपनर लाहिरा उदारा ने विस्फोटक बैटिंग की। हालांकि कोई भी बल्लेबाज लंबे समय तक उनके साथ नहीं टिक पाया। 32 गेंद पर उदारा ने फिफ्टी ठोकी। उनके बल्ले से 55 गेंदों पर 91 रनों की पारी निकली।

श्रीलंका के लिए कमिंदु मेंडिस ने 23 जबकि दासुन शनाका ने 18 रन बनाए। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अतिरिक्त के 29 रन दिए। इससे स्कोर 182 तक पहुंच गया। 3 विकेट लेने वाले नसीम शाह ने वाइड पर 16 रन दिए। वहीं मोहम्मद इरमान रंधावा को दो विकेट मिले।

साहिबजादा फरहान प्लेयर ऑफ द मैच रहे

पाकिस्तान के लिए टॉप ऑर्डर ने विस्फोटक बैटिंग की। नियमित कप्तान बनने के बाद  ने पहले विकेट के लिए फखर जमां (20) के साथ 5.1 ओवर में 54 रन जोड़े। दूसरे विकेट के लिए माज सदाकत के साथ फरहान ने 92 रनों की साझेदारी की। इस दौरान दोनों ने 52 गेंदों का सामना किया और मैच को श्रीलंका से पूरी तरह दूर कर दिया। 53 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से साहिबजादा फरहान ने 89 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। माज सदाकत के बल्ले से 29 गेंद पर 50 रनों की पारी निकली। मध्यक्रम में हसन नवाज (1), सईम आयूब (8) और शाबाद खान (0) कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन इसके बाद भी श्रीलंका को जीत नहीं मिली।

Leave a Comment