खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित डिस्ट्रिक्ट प्रीमियर लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गये. पहले मैच में 0001 ने जेएससी चार्जर्स को सात विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में केसीए उलगुलान टाइगर्स ने रॉयल चैलेंजर्स गुरुकुल को 39 रन से शिकस्त दी.
मीत जैन के सात विकेट से 0001 की जीत
पहले मैच में जेएससी चार्जर्स की टीम ने 20 ओवर में 77 रन बनाये. आयुष कुमार सिंह ने 16 और तरुण कुमार ने 15 रन का योगदान दिया. 0001 की ओर से मीत जैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट लिये. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी 0001 की टीम ने पांच ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
कालेश्वर गोप की 75 रन की पारी
दूसरे मैच में केसीए उलगुलान टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाये. कालेश्वर गोप ने 75 रन की शानदार पारी खेली, जबकि पीयूष कुमार ने 44 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स गुरुकुल की टीम निर्धारित 20 ओवर में 170 रन ही बना सकी. इस तरह उलगुलान टाइगर्स ने 39 रन से मुकाबला जीत लिया. कालेश्वर गोप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.