भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की ,जिसमें इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रनों का स्कोर बनाया है।
इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी विंडीज टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने पहले ही ओवर में अपने दो विकेट गंवा दिए जो भारतीय टीम की तरफ से युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने फेंका था और उनकी गति ने सभी को प्रभावित कर दिया, जिसमें मयंक ने जब शिमरन हेटमायर को गोल्डन डक पर बोल्ड किया तो वह भी मयंक की रफ्तार को समझने में पूरी तरह से चूक गए।
मयंक यादव ने फेंकी 144 की गति की गेंद पर किया हेटमायर को बोल्ड
वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची टी20 मैच में भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में पहला ओवर फेंकने की जिम्मेदारी मयंक यादव को सौंपी गई जिन्होंने पहली दो गेंदों पर 5 रन दे दिए। इसके बाद तीसरी गेंद पर मयंक ने कामिल पूरन को कैच आउट कराकर विंडीज टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद मयंक के इस ओवर की अगली गेंद का सामना करने के लिए मैदान पर उतरे शिमरन हेटमायर को 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद का कुछ भी पता नहीं चला और इससे पहले वह कुछ समझ पाते वह बोल्ड हो चुके थे। हेटमायर बोल्ड होने के बाद काफी हैरान दिखे, जिसमें मयंक की यह शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद काफी तेजी से अंदर की ओर आई थी।
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में बनाया अपना सर्वाधिक स्कोर
रांची टी20 मैच में बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर भारतीय टीम के बल्लेबाजों का कमाल देखने को मिला जिसमें संजू सैमसन ने जहां 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो वहीं तिलक वर्मा ने 44, ईशान किशन ने 43 जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 रनों की पारी खेली। इसके दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अपना सर्वाधिक स्कोर का पिछला रिकॉर्ड तोड़ने के साथ नया 249 रनों का रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2016 में लॉडरहिल में खेले गए टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 244 रनों का स्कोर बनाया था।