SA vs AUS 1st Test: दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया को पहले दिन 6 विकेट पर 187 रन पर रोका

डरबन: दक्षिण अफ्रीका ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के छह विकेट 187 रन पर निकाल दिये जबकि खराब रोशनी के कारण खेल 24.4 ओवर पहले ही रोकना पड़ा।

मैट रेनशॉ 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने पैट कमिंस (33) के साथ सातवें विकेट की नाबाद साझेदारी में 63 रन जोड़ लिये हैं।

126 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए 6 विकेट

टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने के बाद आस्ट्रेलिया ने छह विकेट 126 रन पर गंवा दिये थे। ट्रेविस हेड आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जिन्हें मुल्डर ने नौ के स्कोर पर पवेलियन भेजा। निक मेडिंसन और हेड ने पारी की शुरूआत की थी। वह खाता खोने बिना यानसेन की गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होंने 33 गेंद का सामना किया और अपना खाता नहीं खेल सके। दस साल बाद टेस्ट टीम में उनकी वापसी शर्मनाक रही। वो सबसे ज्यादा गेंद खेलकर खाता खोले बगैर पवेलियन लौटने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बन गए।

स्मिथ और लाबुशेन ने संभाली पारी

24 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिये 60 रन जोड़े। मुल्डर ने लाबुशेन को 37 के स्कोर पर एलबीडब्लू करके ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। इसके बाद वहीं स्मिथ यानसेन का शिकार हुए। स्मिथ ने 25 रन बनाए। एनरिक नॉर्खिया ने 42वें ओवर में एलेक्स कैरी (14) और ब्यू वेबस्टर (चार) के विकेट चटकाये।

रेनशॉ और कमिंस ने पहुंचाया 200 के करीब

124 रन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में मैट रेनेशॉ और कप्तान पैट कमिंस ने मोर्चा संभाला। दोनों ने इसके बाद कोई विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को 187 रन तक पहुंचा दिया। 66वें ओवर में अंपायरों ने खराब रोशनी की वजह से खेल को रोक दिया और दोबारा खेल शुरू नहीं हो सका। रेनेशॉ 46(115) और पैट कमिंस 33(72) रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 63*(140) रन की साझेदारी हुई।

Leave a Comment