India vs West Indies 2nd T20I Live Updates: भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज रांची में होने जा रहा है. रांची के JSCA स्टेडियम में साढ़े 3 साल बाद भारत का ये पहला ही टी20 मैच है.
पिछली बार इस मैदान पर टीम इंडिया को शिकस्त का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम सतर्क रहेगी. हालांकि पहला मैच बेहद आसानी से जीतकर भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं. खास तौर पर कप्तान अय्यर ने शतक जमाकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वो वेस्टइंडीज पर बरसने को तैयार हैं.
IND vs WI 2nd T20I Playing 11
वेस्टइंडीज: शे होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमन पावेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रॉस्टन चेस, शमार स्प्रिंगर, अकील होसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती.
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह