रजत पाटीदार ने दूसरे अनऑफिशियल वनडे में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 67 रनों की शानदार पारी खेली. इस अर्धशतकीय पारी में उन्होने 1 छक्का और 3 चौके लगाए. हालांकि उनके आलावा दूसरा और कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं चला.
इंडिया-ए 276 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी.
ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल वनडे में भी रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी टीम के काम नहीं आ पाई थी, इंडिया-ए पहले मैच में 125 रनों के बड़े अंतर से हार गई थी. उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 274 रन बनाए थे, जवाब में भारत की टीम 149 रनों पर सिमट गई थी.
पहले वनडे में रजत पाटीदार ने 51 गेंदों में 53 रन बनाए थे, उस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 5 चौके लगाए थे. आज (9 अक्टूबर) खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 82 गेंदों में 67 रन बनाए.
पाटीदार के आलावा टॉप-6 बल्लेबाजों की बात करें तो सर्वाधिक स्कोर कुमार कुशाग्र का रहा, जिन्होंने सिर्फ 17 ही रन बनाए थे. इससे आप इंडिया-ए की ख़राब बल्लेबजी का अंदाजा लगा सकते हो.