आज भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

रांची का मैदान होगा, जहां भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान लगातार 10 मैच जीत चुके हैं और आज 11वीं जीत दर्ज करना चाहेंगे. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा.

लखनऊ में श्रेयस अय्यर 42 गेंद में शतक जड़कर आ रहे हैं, वहीं ईशान किशन अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे होंगे. ईशान झारखंड से ही आते हैं.

दूसरी ओर वेस्टइंडीज की बात करें तो पहले टी20 में शाई होप (52 रन) और शेरफान रदरफोर्ड (56 रन) के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल पाया था. शिमरोन हेटमायर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट का शिकार बने थे. मगर अब मैदान दूसरा होगा, परिस्थतियां अलग होंगी, जिनमें पूरी तरह ढल कर कैरेबियाई टीम बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी.

पिच रिपोर्ट

आमतौर पर रांची की पिच समय-समय पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों के लिए मददगार रहती है. मगर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक रांची की पिच को बल्लेबाजी के लिए बढ़िया बता चुके हैं, ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है. जेएससीए स्टेडियम पर सर्वाधिक स्कोर 196 रन है, जो 2016 में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था.

इस मैदान पर केवल चार टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें 2 बार पहले और 2 बार बाद में बैटिंग करने वाली टीम विजयी रही है. इस मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर 161 रन है, लेकिन यह भी ध्यान रखने योग्य बात है कि यहां सबसे बड़ा रन चेज सिर्फ 154 रन का है.

मैच प्रिडिक्शन

पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज भारत के स्पिन-गेंदबाजी अटैक के सामने धराशाई हो गए थे. अगर भारतीय स्पिन अटैक एक बार फिर अपना जादू चला पाया तो वेस्टइंडीज एक बार फिर चित्त हो सकती है. ज्ञात रहे कि भारत की टी20 टीम जबरदस्त फॉर्म में है और लगातार 10 मुकाबले जीत चुकी है.

दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमर जोसेफ

Leave a Comment