SA vs AUS: गेंद- 33, रन-0.निक मैडिंसन ने 10 साल बाद मैदान पर लौटते ही बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Nic Maddinson vs SA: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है, लेकिन पहले टेस्ट मैच की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए काफी निराशाजनक रही. टीम ने सिर्फ 24 रन के कुल स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए.

हालांकि, इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में बाएं हाथ के बल्लेबाज निक मैडिंसन का नाम शामिल होना क्रिकेट इतिहास के सबसे खास कमबैक में से एक बन गया. जानलेवा टेस्टिकुलर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को हराकर मैडिंसन लगभग 10 साल बाद टेस्ट जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे. लेकिन उनके लिए ये वापसी कुछ खास नहीं रही. वो 33 गेंदों का सामना करने के बावजूद अपना खाता तक नहीं खोल सके.

टेस्ट इतिहास का तीसरा सबसे लंबा डक

निक मैडिंसन क्रिकेट इतिहास में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा गेंदें खेलने के बावजूद बिना खाता खोले आउट होने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. निक मैडिंसन ने क्रीज पर 33 गेंदें बिताईं लेकिन कोई रन नहीं जुटा सके. टेस्ट क्रिकेट के पूरे इतिहास में किसी ओपनर बल्लेबाज कि ओर से 0 पर आउट होने से पहले खेली गई गेंदों के मामले में यह तीसरा सबसे लंबा डक बन गया है. वहीं, बतौर ओपनर ये ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे लंबा डक है.

वहीं, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ ट्रेवर ग्रिपर और डैरिन मरे ही उनसे आगे हैं. ट्रेवर ग्रिपर साल 2000 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 36 गेंदें खेलने के बाद बिना खाला खोले आउट हुए थे. वहीं, डैरिन मरे साल 1995 में श्रीलंका के खिलाफ 39 गेंदें खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सके थे और पवेलियन लौट गए थे. अब निक मैडिंसन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है.

9 साल और 283 दिन बाद टेस्ट वापसी

मैडिंसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार साल 2016 में साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ 3 टेस्ट मैच खेले थे. उसके बाद से वो लंबे समय तक टीम से बाहर रहे. उन्होंने अपने पिछले टेस्ट और इस मुकाबले के बीच 9 साल और 283 दिनों का लंबा फासला तय किया है. ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह दो टेस्ट मैचों के बीच दूसरा सबसे लंबा अंतराल है. उनसे आगे सिर्फ पूर्व कप्तान बॉब सिम्पसन हैं, जिन्होंने 1968 से 1977 के बीच 9 साल और 305 दिनों के अंतराल के बाद टेस्ट मैच खेला था.

Leave a Comment