IND vs SL: आज सूर्यकुमार यादव का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ेंगे अभिषेक शर्मा!

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। शाम 7 बजे से शुरु होने वाले इस मैच में भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास एक नया इतिहास रचने का मौका है।

अभिषेक के पास अब टी20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन पूरे करने का मौका है।

इसके लिए उन्हें मैच में केवल 53 रन बनाने होंगे। मैच में 53 रन बनाने के साथ ही वह अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लेंगे। वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 2000 रन बनाने का पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सूर्यकुमार यादव ये मुकाम केवल 1164 गेंदों में हासिल किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच (1283 गेंद) का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किया था। अब भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कगार पर हैं।

अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगा चुके हैं 135 छक्के
अभिषेक ने अब तक केवन 997 गेंदों में 1947 रन अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। उन्हें 2000 रन पूरे करने के लिए बस 53 रन और चाहिए। अब सूर्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभिषेक शर्मा को ये अगली 166 गेंदों के अंदर ही 53 रन बनाने होंगे। अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में 135 छक्के लगा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाया था। ये किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज टी-20 शतक है।

Leave a Comment