आज भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच रांची में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाकर आ रही है, जबकि कैरेबियाई टीम पलटवार करते हुए 1-1 की बराबरी दर्ज करना चाहेगी. संजू सैमसन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी, क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ दो पचासे जड़ने के बाद 4 पारियों में उन्होंने महज 30 रन बनाए हैं.
वैभव सूर्यवंशी को रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में नेट्स में लंबे-लंबे छक्के उड़ाते देखा गया था. ऐसे में उनके प्लेइंग इलेवन में आने की अटकलें हैं. इसके अलावा इन-फॉर्म विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अपने होमग्राउंड पर खेल रहे होंगे, जहां उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी. कप्तान श्रेयस अय्यर लखनऊ में अपने टी20 करियर का पहला शतक लगाकर आ रहे हैं.
मयंक यादव का प्रदर्शन भी चिंताजनक रहा है, जो पहले टी20 में भारत की ओर से सबसे महंगे गेंदबाज रहे थे. प्रिंस यादव बेंच पर बैठे रहे, वहीं नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिलेगा या नहीं, यह भी बहस का विषय बना हुआ है. खासतौर पर नमन धीर के डेब्यू के बाद, जिन्होंने लखनऊ में 3 विकेट चटकाए थे.
एक तरफ टीम इंडिया 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी, जबकि वेस्टइंडीज 1-1 से बराबरी के लिए पुरजोर कोशिश करेगा. यहां जान लीजिए यह रोमांचक टी20 मुकाबला कब और कहां लाइव देखा जा सकता है.
कितने बजे आएगा लाइव?
भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. यह मैच रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा.
कहां देखें लाइव?
टीवी पर देखना चाहते हैं तो लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आएगा.
मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो जियोहॉटस्टार पर मैच लाइव आएगा.
भारत का स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव
वेस्टइंडीज का स्क्वाड: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, अमीर जांगू, क्वेंटिन सैम्पसन