युवराज सिंह टॉप-10 से बाहर, रिचर्ज लेवी नंबर 1; WCL 2026 के 8 मैचों के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-11 बैटर

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में अब तक 8 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में कई बल्लेबाजों ने अपनी बैटिंग का दम दिखाते हुए ताबड़तोड़ पारी खेलने का कमाल किया और उनका स्ट्राइक रेट इतना शानदार रहा जो चौंकाने वाला है।

इन खिलाड़ियों में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह भी शामिल हैं, लेकिन वो टॉप-10 से बाहर हैं। कमाल की बात ये है कि इस लीग में अब तक खेले गए 8 मैचों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों में एक भी भारतीय टॉप-10 में शामिल नहीं हैं।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के 8 मैचों के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका के रिचर्ड लेवी पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 223.08 की स्ट्राइक रेट से अब तक 87 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर इस सूची में डी आर्सी शॉर्ट हैं जिन्होंने 216.67 की स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद महमूदुल्लाह ने 197.37 की स्ट्राइक रेट से 2 मैचों में 75 रन बनाए हैं।

इस लिस्ट में युवराज सिंह 11वें नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक खेले एक मैच में 161.36 की स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाए थे। इसके अलावा इस सूची में चौथे स्थान पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 2 मैचों में 193.94 की स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए हैं। इसके बाद 5वें स्थान पर बेन डंक हैं जिन्होंने 2 मैचों में 182.14 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाए हैं जबकि छठे स्थान पर मौजूद एबी डिविलियर्स ने 179.49 की स्ट्राइक रेट से एक मैच में 70 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर 7वें स्थान पर हैं जबकि रवि बोपारा 8वें नंबर पर हैं।

WCL 2029 में 8 मैचों के बाद सबसे बेस्ट स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-11 बल्लेबाज

बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट
रिचर्ड लेवी 1 1 87 87 223.08
डी आर्सी शॉर्ट 2 2 65 32.5 216.67
महमूदुल्लाह 2 2 75 75 197.37
क्रिस गेल 2 2 64 32 193.94
बेन डंक 2 2 51 51 182.14
एबी डिविलियर्स 1 1 70 70 179.49
डेविड वॉर्नर 1 1 66 66 173.68
रवि बोपारा 3 3 160 80 172.04
फिल मस्टर्ड 3 3 82 41 167.35
कैलम फर्ग्यूसन 2 2 63 31.5 161.54
युवराज सिंह 1 1 71 71 161.36

श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, रोहित शर्मा नंबर 1; T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले शीर्ष पांच भारतीय कप्तान

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली और वो बतौर भारतीय कप्तान टी20आई में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने।

Leave a Comment