भारत-पाकिस्तान मैच के लिए हो जाइए तैयार, एशिया कप में इस दिन होगी दोनों टीमों में टक्कर, ऐसा है पूरा शेड्यूल

अंडर-19 एशिया कप 2026 के कार्यक्रम का ऐलान हो गया है और इस बार एशिया की युवा क्रिकेट प्रतिभाओं की जंग ओमान में देखने को मिलेगी। आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 नवंबर से होगी। पहले दिन श्रीलंका का सामना मलेशिया से होगा, जबकि बांग्लादेश की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम इंडिया के सामने 8 नवंबर को पाकिस्तान और 10 नवंबर को यूएई की चुनौती होगी।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें

भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैचों में से एक होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ग्रुप चरण की अहम परीक्षा भी रहेगा।

टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, नेपाल, यूएई और मलेशिया की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। 10 नवंबर को लीग चरण समाप्त होगा। इसके बाद 12 नवंबर को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे, जबकि खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को होगा।

टीम इंडिया ने कब जीता आखिरी बार टाइटल?

भारत ने इस टूर्नामेंट में आखिरी बार 2021 में ट्रॉफी जीती थी। उससे पहले 2018 और 2019 में भी भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। 2021 की जीत के साथ भारत ने अपनी कुल खिताबी संख्या आठ कर ली और वह प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम बनी हुई है। हालंकि टीम इंडिया इस बार टाइटल जीतकर पांच साल का सूखा खत्म करना चाहेगी।

अंडर 19 एशिया कप का शेड्यूल इस प्रकार है

क्र डेट मैच
1 5 नवंबर श्रीलंका vs मलेशिया, बांग्लादेश vs अफगानिस्तान
2 6 नवंबर पाकिस्तान vs यूएई, भारत vs नेपाल
3 7 नवंबर अफगानिस्तान vs मलेशिया, श्रीलंका vs बांग्लादेश
4 8 नवंबर यूएई vs नेपाल, भारत vs पाकिस्तान
5 9 नवंबर बांग्लादेश vs मलेशिया, श्रीलंका vs अफगानिस्तान
6 10 नवंबर भारत vs यूएई, पाकिस्तान vs नेपाल
7 12 नवंबर सेमीफाइनल-1: A1 vs B2, सेमीफाइनल-2: B1 vs A2
8 14 नवंबर फाइनल

Leave a Comment