लखनऊ में आसान जीत के बाद भारतीय टीम अब दूसरे टी20 मैच में भी वेस्टइंडीज को धूल चटाने उतरेगी. भारत-वेस्टइंडीज के बीच ये दूसरा मुकाबला शुक्रवार 9 अक्टूबर को रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा.
(Photo: PTI)

इस मुकाबले में भी टीम इंडिया की विस्फोटक बैटिंग लाइन-अप पर नजरें रहेंगी, जो जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. मगर बड़ा अंतर साबित हो सकते हैं स्पिनर कुलदीप यादव. (Photo: PTI)

कुलदीप यादव ने पहले टी20 मैच में 2 विकेट लिए थे और यही कमाल वो रांची में भी कर सकते हैं. बल्कि ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं क्योंकि इस मैदान पर उनका रिकॉर्ड ही ऐसा रहा है. (Photo: PTI)

रांची में कुलदीप ने भारत के लिए 2 टी20 खेले हैं और उनमें उन्होंने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए हैं. एक मैच में उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन दिए, जबकि दूसरे में सिर्फ 16 रन खर्चे. (Photo: PTI)

कुलदीप के इस रिकॉर्ड के अलावा JSCA स्टेडियम की पिच भी इसकी एक वजह है, जो स्पिन गेंदबाजी के लिए मददगार रही है. यही कारण है कि टी20 के अलावा ODI में भी कुलदीप ने यहां 3 मैच में 8 विकेट और 1 टेस्ट मैच में 4 विकेट लिए हैं. (Photo: PTI)