भारत-वेस्टइंडीज 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज यानी मंगलवार, 6 अक्टूबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मेहमान टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से धूल चटाने के बाद टीम इंडिया की नजरें टी20 सीरीज में भी वेस्टइंडीज को पटखनी देने पर होगी।
हालांकि कैरेबियन टीम इस फॉर्मेट में अधिक ताकतवर नजर आती है। उनके खिलाड़ी देश विदेश की टी20 लीग्स में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहेंगे। भारतीय टीम का कॉन्फिडेंस भी इस समय चरम पर होगा, टीम इंडिया हाल ही में एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीतकर आई है। आइए एक नजर इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज टी20 मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कब खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा।
IND vs WI पहला टी20 कहां खेला जाएगा?
India vs West Indies पहला टी20 लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज पहले टी20 कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी साढ़े 6 बजे मैदान पर उतरेंगे।
IND vs WI पहला टी20 कहां और कैसे देखें लाइव?
India vs West Indies 1st T20I टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकते हैं। वहीं ऑनलाइन भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मैचों का लुत्फ आप जियोहॉटस्टार की ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। वहीं फ्री में आप IND vs WI टी20 मुकाबलों का लुत्फ डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकते हैं।
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 स्क्वॉड
भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (WK), संजू सैमसन (WK), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर
वेस्टइंडीज की T20I टीम: शेई होप (C & WK), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, आमिर जंगू