श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर आई है। फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाने के बाद भारत ने लगातार दूसरी बार गोल्ड पर कब्जा जमाया।
3 अक्टूबर को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारत को दो दिन बार आज 6 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज करना है। भारतीय स्क्वॉड में ज्यादा बदलाव नहीं है। एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले 14 में से 12 खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगे। वहीं नीतिश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव और मयंक यादव जैसे खिलाड़ी भी वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टी20 टीम में है। कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर की जोड़ी आज प्लेइंग XI में 4 बड़े बदलाव कर सकती है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को लेकर अहम फैसला लिया जाएगा।
वैभव सूर्यवंशी को फिर बेंच करना पड़ेगा गर्म
15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में बेंच गर्म किया था। जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में भी वह नहीं खेले थे। हालांकि कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कंडीशंस को देते हुए एशियन गेम्स में वैभव सूर्यवंशी को जरूर संजू सैमसन के साथ प्लेइंग XI में फिट कर दिया था। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में ऐसा संभव नहीं है। वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स 2026 में खिलाने के लिए अर्शदीप सिंह को बाहर किया गया था और भारत एक ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ मैदान पर उतरा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को रणनीति बदलनी होगी, जिसका मतलब है कि वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर बेंच गर्म करना पड़ सकता है। सैमसन का जापान में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ T20I में लगातार दो फिफ्टी लगाने के बाद उनके अपनी जगह बनाए रखने की उम्मीद है।
जसप्रीत बुमराह की जगह कौन?
वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन की गुत्थी सुलजाने के बाद भारत का बैटिंग ऑर्डर एकदम सेट नजर आता है। इसके बाद सिरदर्द गेंदबाजों को चुनना है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। उन्हें इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में भारतीय पेस अटैक की अगुवाई अर्शदीप सिंह करेंगे, जिन्हें एशियन गेम्स में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर की जगह एक और तेज गेंदबाज आएगा, जो प्रिंस यादव या मयंक यादव दोनों में से कोई एक हो सकता है। तीसरा और एक और बड़ा बदलाव कुलदीप यादव के रूप में हो सकता है। कुलदीप ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वह रवि बिश्नोई की जगह प्लेइंग XI में शामिल हो सकते हैं। बिश्नोई पिछले कुछ मैचों में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी की जगह नीतिश कुमार रेड्डी को शामिल कर भारत एक और ऑलराउंडर को जगह दे सकता है जिससे बैटिंग में गहराई बढ़ेगी।
भारत की संभावित XI- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नीतिश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह