वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल सभी के सामने आ चुका है। टीम इंडिया अगले साल 7 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने भी कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में तैयारियां शुरू कर दी हैं।
टीम का टॉप ऑर्डर और बल्लेबाजी क्रम सटीक नजर आ रहा है, लेकिन ऑलराउंडर और पेसर की समस्या गले की फांस बनी हुई है। अब पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पूरे विश्लेषण के साथ भारत के संभावित वर्ल्ड कप स्क्वाड को चुना है।
आकाश चोपड़ा के वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है। वहीं उन्होंने इशान किशन को बतौर रिजर्व ओपनर और रिजर्व विकेटकीपर टीम में शामिल किया है। इसके अलावा उन्होंने हार्दिक पंड्या पर जोर देते हुए उन्हें नंबर 6 का सबसे सटीक विकल्प बताया है। वहीं स्टार स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को उन्होंने अपने स्क्वाड में जगह नहीं दी है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा रहे ऋतुराज गायकवाड़ भी उनकी टीम में शामिल नहीं हैं।
आकाश की टीम में टॉप 5 की जगह कंफर्म
आकाश ने अपनी टीम में टॉप 5 को कंफर्म करते हुए कहा है कि इसमें किसी भी तरह के बदलाव की गुंजाइश नहीं नजर आ रही है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनर रहेंगे। वहीं विराट कोहली नंबर 3, उपकप्तान श्रेयस अय्यर नंबर 4 और केएल राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज नंबर 5 पर रहेंगे। इसके अलावा प्लेइंग 11 के लिहाज से उन्होंने कहा, अगर हार्दिक फिट हैं तो नंबर 6 पर वही खेलेंगे। नंबर 7 के लिए उन्होंने अक्षर पटेल को चुना है।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने पेस बैट्री में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को चुना है। हार्दिक पंड्या पेस के पांचवें विकल्प के तौर पर टीम का हिस्सा हैं। वहीं नितीश कुमार रेड्डी को आकाश ने अपनी टीम में बतौर रिजर्व पेस ऑलराउंडर शामिल किया है। स्पिन के विकल्प के तौर पर चोपड़ा ने कुलदीप यादव को चुना है। वहीं अक्षर के साथ उन्होंने दूसरे स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी जगह दी है।
आकाश चोपड़ा ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुना भारत का संभावित स्क्वाड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़, इशान किशन, अर्शदीप सिंह।
ODI World Cup 2027 Schedule: टीम इंडिया का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से; भारत-पाकिस्तान मैच कब? देखें पूरा शेड्यूल
वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। भारतीय टीम 7 अक्टूबर को पहला मैच खेलेगी। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। 21 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।