WCL 2026 Points Table Top-5 batters and bowlers: वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2026 के चौथे मैच में रविवार (5 अक्टूबर) को इंडिया चैंपियंस को इंग्लैंड चैंपियंस ने 21 रनों से हरा दिया।
इंडिया चैंपियंस का यह दूसरा मैच था और वह अंक तालिका में तीसरे नंबर पर खिसक गई है। साउथ अफ्रीका चैंपियंस शीर्ष पर है। इंग्लैंड चैंपियंस दूसरे नंबर पर है।
बांग्लादेश चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस ने अबतक मैच नहीं खेली है। 3 अक्टूबर को दोनों का मुकाबला, जो नहीं हुआ और 1-1 अंक मिला। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस छठे और वेस्टइंडीज चैंपियंस सातवें नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को इंडिया चैंपियंस ने उसे 46 रनों से हराया था। वेस्टइंडीज चैंपियंस को साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 97 रनों से हराया था।
वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स अंक तालिका
| टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | बेनतीजा | अंक | अंक तालिका |
| साउथ अफ्रीका चैंपियंस | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 4.85 |
| इंग्लैंड चैंपियंस | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 1.05 |
| इंंडिया चैंपियंस | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.625 |
| पाकिस्तान चैंपियंस | 1 | 0 | 0 | 0 | 1 | 1 | 0 |
| बांग्लादेश चैंपियंस | 1 | 0 | 0 | 0 | 1 | 1 | 0 |
| ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -2.3 |
| वेस्टइंडीज चैंपियंस | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -4.85 |
वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2026 के टॉप-5 बल्लेबाज
वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2026 के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो रिचर्ड लेवी शीर्ष पर हैं। उन्होंने 87 रन बनाए हैं। रवि बोपारा 83 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। युवराज सिंह ने 71 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। एबी डिविलियर्स 70 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। डार्सी शॉर्ट 65 रन बनाकर पांचवें नंबर पर हैं।
| खिलाड़ी | मैच | पारी | नॉटआउट | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | गेंद | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | छक्का | चौका |
| 1. रिचर्ड लेवी | 1 | 1 | – | 87 | 87 | 87 | 39 | 223.08 | – | 1 | 8 | 5 |
| 2. रवि बोपारा | 1 | 1 | – | 83 | 83 | 83 | 46 | 180.43 | – | 1 | 6 | 5 |
| 3. युवराज सिंह | 1 | 1 | – | 71 | 71 | 71 | 44 | 161.36 | – | 1 | 6 | 5 |
| 4. एबी डिविलियर्स | 1 | 1 | – | 70 | 70 | 70 | 39 | 179.49 | – | 1 | 5 | 4 |
| 5. डार्सी शॉर्ट | 1 | 1 | – | 65 | 65 | 65 | 28 | 232.14 | – | 1 | 7 | 4 |
वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2026 के टॉप-5 गेंदबाज
वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2026 के टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें धवल कुलकर्णी शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। इमरान ताहिर 3 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। मोहित शर्मा 3 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। आरोन फंगिसो 3 विकेट लेकर चौथे नंबर पर हैं। रयान साइडबॉटम 2 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर हैं।
| खिलाड़ी | मैच | पारी | ओवर | रन | विकेट | बेस्ट | औसत | इकॉनमी | स्ट्राइक रेट | 4 विकेट | 5 विकेट |
| 1. धवल कुलकर्णी | 2 | 2 | 8 | 76 | 6 | 4/44 | 12.67 | 9.5 | 8 | 1 | – |
| 2. इमरान ताहिर | 1 | 1 | 4 | 24 | 3 | 3/24 | 8 | 6 | 8 | – | – |
| 3. मोहित शर्मा | 1 | 1 | 3 | 32 | 3 | 3/32 | 10.67 | 10.67 | 6 | – | – |
| 4. एरोन फांगिसो | 1 | 1 | 4 | 49 | 3 | 3/49 | 16.33 | 12.25 | 8 | – | – |
| 5. रयान साइडबॉटम | 1 | 1 | 4 | 24 | 2 | 2/24 | 12 | 6 | 12 | – | – |
2026 में T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बैटर
साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के टी20 क्रिकेट में लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी छठे नंबर पर हैं जिन्होंने 24 मैचों में 90 छक्के जड़े हैं जबकि इशान किशन 9वें स्थान पर हैं जिन्होंने 44 मैचों में 81 छक्के लगाए हैं।