WCL 2026: उथप्पा-रायुडू की पारी बेकार, इंडिया चैंपियंस को इंग्लैंड चैंपियंस ने 21 रनों से हराया

वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2026 के चौथे मैच में रविवार (5 अक्टूबर) को इंग्लैंड चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को 21 रनों से हरा दिया। रॉबिन उथप्पा ने 258 के स्ट्राइक रेट और अंबाति रायुडू ने 151 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

अंत में पीयूष चावला ने 147 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 34 रन ठोके, लेकिन इंडिया चैंपियंस को हार का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 192 रन बनाए। इसके जवाब में इंडिया चैंपियंस 8 विकेट पर 171 रन ही बना पाई। इंग्लैंड लायंस के लिए रवि बोपारा ने 46 गेंद पर 180.43 के स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के। समित पटेल ने 44 गेंद पर 129.55 के स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए।

इंग्लैंड चैंपियंस की पारी

फिल मस्टर्ड ने 20 गेंद पर 155 के स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाए। डेविड मलान 1 रन बनाकर आउट हुए। लियाम प्लंकेट 7 और टोबी रोलैंड-जोन्स 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया चैंपियंस के लिए धवल कुलकर्णी और अभिमन्यु मिथुन ने 2-2 विकेट लिए। पीयूष चावला, ऋषि धवन, हरभजन सिंह और स्टुअर्ट ब्रॉड को विकेट नहीं मिला।

इंडिया चैंपियंस की पारी

इंडिया चैंपियंस के लिए अंबाति रायुडू ने 31 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 151.61 है। पीयूष चावला ने 23 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 34 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 147.83 रहा। रॉबिन उथप्पा ने 12 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। इरफान पठान ने 6 गेंद पर 10, यूसुफ पठान 4, नमन ओझा 2 और अभिमन्यु मिथुन 2 रन बनाकर रन आउट हुए। इंग्लैंड चैंपियंस के लिए रयान साइडबॉटम, टोबी रोलैंड-जोन्स और लियाम प्लंकेट ने 2-2 विकेट लिए। समित पटेल ने 1 विकेट लिए।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स की अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज

वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2026 में चार मैचों के बाद साउथ अफ्रीका चैंपियंस शीर्ष पर है। बल्लेबाजों में रिचर्ड लेवी शीर्ष पर हैं। गेंदबाजों में धवल कुलकर्णी शीर्ष पर हैं।

Leave a Comment