बस एक ओवर… मुकेश कुमार ने कप्तान से छीन ली गेंद, अगली 5 बॉल में तय कर दी टीम की जीत

श्रीनगर: ईरानी कप 2026 में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने मैच में 8 विकेट लिए और अपनी टीम को जीत दिलाने में सबसे अहम रोल अदा किया।

इस मैच का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मुकेश कुमार कार्यवाहक कप्तान सरफराज खान से जिद करके ओवर मांगते हैं और ओवर मिलने पर अगली 5 गेंदों में 2 विकेट निकालकर टीम की जीत तय कर देते हैं। मुकेश के 2 विकेट लेने के बाद भी जम्मू कश्मीर का स्कोर 65/3 था, लेकिन कप्तान पारस पहली ही गेंद में पवेलियन लौट गए थे और 279 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू कश्मीर की हार लगभग तय हो चुकी थी।

मुकेश कुमार का वीडियो बीसीसीआई के एक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले मुकेश कुमार और सरफराज खान बात कर रहे हैं। इस दौरान मुकेश सिर्फ एक और ओवर करने की जिद करते दिख रहे हैं। इसके बाद दिखाया जाता है कि मुकेश शानदार आउटस्विंगर पर जम्मू कश्मीर के कप्तान पासर डोगरा को क्लीन बोल्ड करते हैं।

मुकेश ने कैसे किया कमाल?

ईरानी कप जीतने के लिए जम्मू कश्मीर के सामने 279 रन का लक्ष्य था। मुकेश कुमार और मुकेश चौधरी ने रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए दोनों छोर से गेंदबाजी की शुरुआत की। हालांकि, 3 ओवर की गेंदबाजी के बाद ही मुकेश कुमार को की जगह आकाशदीप को गेंद थमा दी गई। 11वें ओवर में आकाशदीप ने विकेट भी ले लिया और अगला ओवर मुकेश को मिला। उन्होंने बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रखा, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला। ऐसे में कार्यवाहक कप्तान सरफराज खान मुकेश की जगह किसी अन्य गेंदबाज को ओवर देना चाहते थे, लेकिन मुकेश ने जिद करके पारी का 14वां ओवर ले लिया।

 

 

एक ही ओवर में तय कर दी जीत

मुकेश ने मैच की चौथी पारी के 14वें ओवर में पहले शुभम पुंढीर को विकेटों के सामने फंसाया फिर अगली ही गेंद पर कप्तान पारस डोगरा को क्लीन बोल्ड कर दिया। जम्मू कश्मीर ने 54 रन तक कोई विकेट नहीं खोया था, लेकिन 65 के स्कोर पर उसके 3 टॉप बल्लेबाज आउट हो चुके थे। यहां से रणजी चैंपियन टीम बिखर गई। 98 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई और 111 रन पर पूरी टीम ऑल आउट होकर 167 रन से मैच हार गई। मुकेश कुमार ने 10.4 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट निकाले। वहीं, आकाशदीप ने 3 विकेट लिए। पहली पारी में 68 और दूसरी पारी में 135 रन बनाने वाले समरन रविचंद्रन प्लेयर ऑफ द मैच बने।

Leave a Comment