Asian Games 2026: भारत का एशियाई खेलों का सफर शानदार ढंग से खत्म हुआ जिसमें पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराया। यह भारत का 21वां गोल्ड मेडल और कुल मिलाकर 85वां मेडल था, जिससे भारत ने हर चार साल में होने वाले इस मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में एक बार फिर टॉप-5 में जगह बनाई।
पिछले संस्करण की तुलना में भारत के कुल मेडल की संख्या 21 कम रही, जबकि 2022 के हांगझोऊ खेलों के मुकाबले गोल्ड मेडल की संख्या में सात की कमी आई।
भारत ने हांगझोऊ में 106 मेडल जीते थे और पहली बार 100 मेडल का आंकड़ा पार किया था। आइची-नागोया का सफर मिला-जुला रहा। कुछ उम्मीद के मुताबिक नतीजे मिले तो कुछ निराशाजनक भी रहे, लेकिन आखिर में शानदार प्रदर्शन ने पूरे सफर की तस्वीर बदल दी। गुरुवार तक भारत ने इस एशियन गेम्स में सिर्फ 10 गोल्ड मेडल के साथ मेडल टेबल में टॉप 10 से बाहर था, लेकिन आखिरी दो दिनों में हॉकी और क्रिकेट टीमों ने गोल्ड जीते, साथ ही तीरंदाजी, बॉक्सिंग और रेसलिंग में भी भारत को शानदार नतीजे मिले। भारत ने आखिरी दो दिनों में 11 गोल्ड मेडल जीते और मेडल टैली में टॉप-5 में पहुंच गया। भारत के लिए किन-किन खिलाड़ियों ने मेडल जीते आइए उस पर एक नजर डालते हैं।
एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी व टीम
टीम इंडिया – क्रिकेट, महिला इवेंट
टीम इंडिया – क्रिकेट, पुरुष इवेंट
टीम इंडिया – हॉकी, पुरुष स्पर्धा
टीम इंडिया – हॉकी, महिला स्पर्धा
टीम इंडिया-कबड्डी, महिला प्रतियोगिता
टीम इंडिया-कबड्डी, पुरुष स्पर्धा
कमलजीत, सुरुचि सिंह – शूटिंग, मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल
नीरू ढांडा – शूटिंग
किरण पहल, पूवम्मा एमआर, प्राची चौधरी, विथ्या रामराज – एथलेटिक्स, महिला 4×400 मीटर रिले
ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप, चिकिथा तनिपर्थी – तीरंदाजी, महिला कंपाउंड टीम
चिकिथा तनिपर्थी, साहिल जाधव – तीरंदाजी, मिश्रित कंपाउंड टीम
किनान चेनाई, नीरू ढांडा – शूटिंग, मिश्रित ट्रैप
साहिल जाधव, गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु, कुशल दलाल – तीरंदाजी, पुरुष कंपाउंड टीम
अंकिता भकत, कुमकुम मोहोड, कीर्ति शर्मा – तीरंदाजी, महिला टीम रिकर्व
लवलीना बोर्गोहेन – मुक्केबाजी, महिला 75 किग्रा
परवीन हुडा – बॉक्सिंग, महिला 65 किग्रा
अंकुश पंघाल – मुक्केबाजी, पुरुष 80 किग्रा
सुजीत कलकल – कुश्ती, पुरुष 65 किग्रा
अमन सहरावत – कुश्ती, पुरुष 57 किग्रा
प्रणवी उर्स – गोल्फ, महिला व्यक्तिगत
कुमकुम मोहोड – तीरंदाजी, महिला व्यक्तिगत रिकर्व
एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर जीतने वाले खिलाड़ी व टीम
एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदर्शा विनोद – शूटिंग, महिलाओं की 10m एयर राइफल टीम
एलावेनिल वलारिवन – शूटिंग, महिलाओं की 10m एयर राइफल
रुद्राक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों – शूटिंग, पुरुषों की 10m एयर राइफल टीम
हिमांशु ढिल्लों – शूटिंग, पुरुषों की 10m एयर राइफल
मीराबाई चानू – वेटलिफ्टिंग, महिलाओं का 49kg वर्ग
रोशिबिना देवी – वुशु, महिलाओं का 60kg सांडा वर्ग
टीम इंडिया – एथलेटिक्स, मिक्स्ड 4x400m रिले
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार – शूटिंग, पुरुषों की 50m राइफल 3P टीम
गुलवीर सिंह – एथलेटिक्स, पुरुषों की 10,000m दौड़
सावन बेरवाल – एथलेटिक्स, पुरुषों की मैराथन
विदर्शा विनोद, आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन – शूटिंग, महिलाओं की 50m राइफल 3P टीम
तेजिंदरपाल सिंह तूर – एथलेटिक्स, शॉट पुट
अभय सिंह – स्क्वैश, पुरुषों का सिंगल्स
अनाहत सिंह – स्क्वैश, महिलाओं का सिंगल्स
एन्सी सोजन – एथलेटिक्स, महिलाओं की लॉन्ग जंप
सर्वेश कुशारे – एथलेटिक्स, पुरुषों की हाई जंप
ईशा सिंह – शूटिंग, महिलाओं की 25m पिस्टल
गुलवीर सिंह – एथलेटिक्स, पुरुषों की 1500m दौड़
मुरली श्रीशंकर – एथलेटिक्स, पुरुषों की लॉन्ग जंप
यश वीर सिंह – एथलेटिक्स, पुरुषों की जैवलिन थ्रो
नीरू ढांडा, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत – शूटिंग, महिलाओं की ट्रैप टीम
प्रिंस कुरिसिंकल नोबल, मनु फ्रांसिस – सेलिंग, पुरुषों की स्किफ
नितेश कुमार – रेसलिंग, ग्रीको-रोमन 97kg वर्ग
कुमकुम मोहोद, धीरज बोम्मादेवरा – आर्चरी, मिक्स्ड टीम रिकर्व
धीरज बोम्मदेवरा, नीरज चौहान, यशदीप भोगे – तीरंदाजी, पुरुष टीम
प्रणवी उर्स, अदिति अशोक, दीक्षा डागर – गोल्फ, महिला टीम
अंतिम पंघाल – कुश्ती, महिला 53 किग्रा
एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज जीतने वाले खिलाड़ी व टीम
रुद्राक्ष पाटिल – शूटिंग, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल
सुचिका तरियाल – मिश्रित मार्शल आर्ट, महिलाओं की पारंपरिक -60 किग्रा
परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान – शूटिंग, महिला स्कीट टीम
अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान – शूटिंग, पुरुष स्कीट टीम
जय मीना – सॉफ्ट टेनिस, पुरुष एकल
टीम इंडिया – बैडमिंटन, पुरुष टीम
सतनाम सिंह, सलमान खान – रोइंग, पुरुष डबल स्कल्स
अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवाल – शूटिंग, मिश्रित स्कीट टीम
सीमा कुमारी – एथलेटिक्स, महिला 10,000 मी
दीया चितले, मानुष शाह – टेबल टेनिस, मिश्रित युगल
मनप्रीत कौर – एथलेटिक्स, गोला फेंक
बारानिका एलंगोवन – एथलेटिक्स, महिला पोल वॉल्ट
जोशना चिनप्पा, वेलावन सेंथिलकुमार – स्क्वैश, मिश्रित युगल
प्राची चौधरी – एथलेटिक्स, महिला 400 मी
हरिता भद्रा – एथलेटिक्स, महिला 200 मीटर
तेजस्विन शंकर – एथलेटिक्स, डिकैथलॉन
पारुल चौधरी – एथलेटिक्स, महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़
पिंकी बलहारा – कुराश, महिला -78 किग्रा
विथ्या रामराज – एथलेटिक्स, महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़
पारुल चौधरी – एथलेटिक्स, महिला 5000 मी
रोहित यादव – एथलेटिक्स, पुरुष भाला फेंक
नरेंद्र बेरवाल – मुक्केबाजी, पुरुष +90 किग्रा
गुलवीर सिंह – एथलेटिक्स, पुरुषों की 5000 मी
गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा एसएस, अनिमेष कुजूर, हरिता भद्रा – एथलेटिक्स, मिश्रित 4×100 मीटर रिले
पूजा सिंह – एथलेटिक्स, महिला ऊंची कूद
धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार, विशाल टीके – एथलेटिक्स, पुरुषों की 4×400 मीटर रिले
प्रिया घनघास – मुक्केबाजी, महिला 60 किग्रा
कपिल पोखरिया – मुक्केबाजी, पुरुष 90 किग्रा
सुनील कुमार – कुश्ती, ग्रीको-रोमन 87 किग्रा
अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना, शमीना रियाज – स्क्वैश, महिला टीम
हर्षिता तोमर, शीतल वर्मा – नौकायन, महिला स्किफ़
नेथ्रा कुमानन – नौकायन, महिलाओं की डोंगी
टीम इंडिया – सेपकटकरा, पुरुष चतुर्थांश
गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु – तीरंदाजी, पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत
अभय सिंह, वीर चोटरानी, वेलावन सेंथिलकुमार, सूरज कुमार चंद – स्क्वैश, पुरुष टीम
नीरज चौहान – तीरंदाजी, पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व
दीपक पुनिया – कुश्ती, पुरुष 97 किग्रा
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी फाइनल में मलेशिया को हरा जीता गोल्ड, हरमनप्रीत किए 2 गोल; ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 5-1 से हरा दिया और गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के साथ ही भारत ने 2028 ओलंपिक के लिए भी क्लालिफाई कर लिया।