गया जी : गुरुआ के अतुल राज का CISCE नेशनल अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन, ऑलराउंडर बनकर पठानकोट रवाना

सीआइएससीइ नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-19 में भाग लेने के लिए झारखंड-बिहार टीम के खिलाड़ियों का जत्था रविवार को टाटानगर स्टेशन से जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से पठानकोट के लिए रवाना हुआ.

यह टूर्नामेंट हरियाणा के करनाल में 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा. झारखंड-बिहार टीम में पूर्वी सिंहभूम जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है.

इनमें गुलमोहर हाई स्कूल के अतुल राज का चयन ऑलराउंडर तथा पीयूष राज का चयन विकेटकीपर के रूप में हुआ है. अतुल राज टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर मनोज कुमार सिन्हा के पुत्र हैं, और वह गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के महमदपुर गांव के रहने वाले हैं.

अन्य चयनित खिलाड़ी और रवानगी

टीम में अमित राज सिंह देव (दयानंद पब्लिक स्कूल), अनुज शर्मा (केरल समाज मॉडल स्कूल) तथा अनुराग सिंह (एडीएल सनसाइन स्कूल) के छात्र शामिल हैं. सभी खिलाड़ी नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन के लिए रवाना हुए हैं. टाटानगर स्टेशन पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं.

स्थानीय स्तर पर खुशी का माहौल

अतुल राज के चयन से गुरुआ और गुरारु के युवकों में उत्साह का माहौल है. बताया जाता है कि अतुल राज की प्रारंभिक शिक्षा गुरारु प्रखंड के महमदपुर में हुई है. पूर्व आर्मी विनोद कुमार विभव, निरंजन कुमार, डॉ. पीके वर्मा, संतोष कुमार, उमारंजन, सुरेंद्र कुमार समेत अन्य लोगों ने खिलाड़ियों के चयन पर बधाई देते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की है.

Leave a Comment