भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली शनिवार (3 अक्टूबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में शून्य पर लौटे। वह न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर गोल्डन डक का शिकार बने। तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर कोहली को आउट किया।
उन्होंने अंदर आती फुलर गेंद को लेग साइड में खेलने का प्रयास किया और बोल्ड हो गए। सील्स ने पिछली गेंद पर कप्तान शुभमन गिल (6 गेंदों में 1) को विकेट के पीछे शाई होप के हाथों लपकवाया था। जब कोई बल्लेबाज अपनी पारी की पहली ही गेंद पर बिना रन बनाए आउट हो जाता है तो उसे गोल्डन डक कहा जाता है। कोहली वनडे में 7 साल बाद गोल्ड डक का शिकार हुए हैं। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं।
वेस्टइंडीज और अक्टूबर ने चौंकाया
कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले चार बार जब भी शून्य पर आउट हुए हैं तो अक्टूबर का महीना था। वह न्यू चंडीगढ़ से पहले अक्टूबर 2025 में दो बार शून्य पर आउट हुए और अक्टूबर 2024 में एक बार बिना खाता खोले लौटे। 39 वर्षीय कोहली अपने वनडे करियर में अब तक चार बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। उन्होंने चार में से तीन बार वेस्टइंडीज के विरुद्ध गोल्ड डक झेला। कोहली के साथ पिछली बार ऐसा 2019 में विशाखापट्टनम में आयोजित वनडे में हुआ था। तब वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोर्लार्ड ने कोहली को पारी की पहली गेंद पर आउट किया था। इससे पहले कोहली 2013 में धर्माशाला में इंग्लैंड के खिलाफ और 2011 में नॉर्थसाउंड में वेस्टइंडीज के विरुद्ध गोल्ड डक का शिकार हुए।
कोहली ने ईशांत-कुंबले पीछे छोड़ा
कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वह 565 इंटरनेशनल मैचों में अब तक 41 बार डक झेल चुके हैं। उन्होंने तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को पीछे छोड़ा है। ईशांत 199 इंटरनेशनल मुकाबलों में 40 मर्तबा शून्य पर पवेलियन लौटे। कोहली से आगे पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (303 मैचों में 43 शून्य) हैं। वहीं, वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक का शिकार होने वाले भारतीयों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वह 50 ओवर फॉर्मेट में 317 मैचों में 19वीं बार शून्य पर आउट हुए। पूर्व पेसर जवागल श्रीनाथ ने 229 मैचों में 19 बार डक का मुंह देखा। कोहली ने पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले और पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को पछाड़ा है। कुंबले 269 वनडे और युवराज 301 वनडे में 18-18 बार डक का शिकार हुए। कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (463 वनडे में 20 डक) हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा डक झेलने वाले भारतीय
43 – जहीर खान
41 – विराट कोहली
40 – ईशांत शर्मा
37 – हरभजन सिंह
37 – जसप्रीत बुमराह
35 – अनिल कुंबले
34 – रोहित शर्मा
34 – सचिन तेंदुलकर