India vs Pakistan Live Score, Asian Games Final: पाकिस्तान की तेज शुरुआत, भारत ने 212 रन का दिया लक्ष्य

India vs Pakistan, Asian Games Final match in Hindi: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. दोनों टीमों के बीच मुकाबले के नतीजे से गोल्ड मेडल का फैसला होने वाला है.

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला ये मैच बेहद दिलचस्प और खास है. इस मुकाबले के जरिए एशियन गेम्स में काफी चीजें पहली बार देखने को मिलने वाली हैं.

पहली बार एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल

एशियन गेम्स के इतिहास में ये पहली बार है जब पाकिस्तान की टीम मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच खेल रही है. इसी के साथ भारत और पाकिस्तान भी पहली ही बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट के फाइनल में भिड़ रहे हैं. भारत एशियन गेम्स का डिफेंडिंग चैंपियन है. यानी उसने पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था.

भारत-पाकिस्तान: T20I में आमने-सामने

भारत-पाकिस्तान ने कुल 17 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 14 में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 में सफलता मिली है. हालात ये हैं कि पाकिस्तान ने 2022 के बाद से एक भी मैच नहीं जीता है, जबकि इस दौरान टीम इंडिया ने लगातार 6 मैच अपने नाम किए हैं, जिसमें से 3 मैच तो पिछले साल के एशिया कप में और एक इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था.

Leave a Comment