एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में आज होगा भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानें कहां फ्री में देखें मैच

Asian Games Cricket Tournament India vs Pakistan: एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल महामुकाबला आज यानी शनिवार, 3 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच अब से कुछ ही देर बाद यानी सुबह 10:00 बजे से जापान के आइची प्रान्त के निसिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।

इस मैच का टॉस आज सुबह 9:30 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 6 टी-20 में हर बार भारत मुकाबले को जीता है। वहीं पाकिस्तान ने आखिरी बार 2022 एशिया कप में भारत को हराया था।

क्या भारतीय टीम पाकिस्तान से हैंडशेक करेगी?

आज होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल दोनों टीमों के बीच हैंडशेक यानी हाथ मिलाने को लेकर है। दरअसल, भारतीय पुरुष और महिला क्रिकटरों ने पिछले 383 दिन और 6 मैचों से पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया है।

गौरतलब है कि, यह फैसला पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम अटैक के बाद लिया गया था। उल्लेखनीय है कि, नो-हैंडशेक की शुरुआत सितंबर 2025 में पुरुष एशिया कप से हुई थी।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रहा दबदबा

भारत और पाकिस्तान को आज फाइनल मैच में गोल्ड मेडल दांव पर होगा। श्रीलंका को सेमीफाइनल में रौंदकर यहां पहुंची है। जबकि पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया था।

भारत और पाकिस्तान के दरम्यान अब तक 17 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 13 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 3 मैच अपने नाम किए है। वहीं एक मुकाबला टाई रहा था।

जानें कैसा रहेगा निशिन में मौसम का हाल?

निशिन में आज यानी शनिवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वहीं बारिश की संभावना करीब 10% है। तापमान अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इससे पहले सेमीफाइनल में पिच से टर्न और बाउंस मिला था। फाइनल में भी गेंदबाजों को इसी तरह की मदद मिलने की संभावना है।

कहां देखें मैच?

 एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर देखने के लिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा Sony Sports 1 TV चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

यह मैच सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी) और सोनी स्पोर्ट्स 4 (तमिल, तेलुगु और कन्नड़) पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। इस मुकाबले को आप फ्री में डिडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

मैच बारिश की वजह से धुला तो क्या होगा?

हांग्जो 2023 में, अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद भारत ने बेहतर रैंक वाली टीम होने की वजह से गोल्ड जीता था।हालांकि, आइची-नागोया 2026 में अलग नियम लागू होते हैं।

एशियाई नए नियमों के अनुसार, अब अगर गोल्ड मेडल का मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो विजेता का फैसला करने के लिए सुपर ओवर खेला जाएगा। वहीं अगर सुपर ओवर में भी मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो दोनों टीमें गोल्ड शेयर करेंगी।

Leave a Comment