तिलक वर्मा से लेकर अर्शदीप सिंह तक.5 भारतीय खिलाड़ी जो एशियन गेम्स में जीत सकते हैं दूसरा गोल्ड

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशियन गेम्स 2026 गोल्ड मेडल मैच शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाना है। इस मैच में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजरें बैक टू बैक दूसरा गोल्ड मेडल मैच जीतने पर होगी।

2023 एशियन गेम्स का भारत डिफेंडिंग चैंपियन है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच रद्द होने की वजह से भारत को सीडिंग के आधार पर विजेता घोषित किया गया था। मौजूदा स्क्वॉड में ऐसे 5 खिलाड़ी हैं, जो पिछली बार भारत की गोल्ड मेडलिस्ट टीम का हिस्सा थे। इस बार इन खिलाड़ियों के बाद लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीतने पर होगी। इस लिस्ट में ना तो कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम है और ना ही स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का।

2023 में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत ने जीता था गोल्ड

2023 में जिस टीम इंडिया ने एशियन गेम्स क्रिकेट इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था, उसकी अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ कर रहे थे। उस समय विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इस फॉर्मेट में एक्टिव थे, मगर 2024 टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ी अपनी अलग तैयारियों में बिजी थे। भारत उस समय अपनी बी टीम भेजी थी जिसमें रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और आवेश खान जैसे आईपीएल स्टार शामिल थे। हालांकि इस बार इनमें से किसी भी खिलाड़ी को मौका नहीं मिला।

मगर हम आज आपको 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके पास इस बार लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा।

  • उप-कप्तान तिलक वर्मा
  • अर्शदीप सिंह
  • शिवम दुबे
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • रवि बिश्नोई

यह सभी 5 खिलाड़ी पिछले एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे और इस बार भी वह भारतीय टीम के साथ गोल्ड मेडल से एक कदम दूर हैं।

भारत-पाकिस्तान फाइनल धुला तो क्या होगा?

हांग्जो 2023 में, अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद भारत ने बेहतर रैंक वाली टीम होने की वजह से गोल्ड जीता।हालांकि, आइची-नागोया 2026 में अलग नियम लागू होते हैं। अगर गोल्ड मेडल का मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो विजेता का फैसला करने के लिए सुपर ओवर खेला जाएगा। अगर सुपर ओवर भी पूरा नहीं हो पाता है, तो दोनों टीमें गोल्ड शेयर करेंगी।

Leave a Comment