भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए 3 अक्टूबर बहुत खास और व्यस्त रहने वाला है. क्योंकि शुक्रवार को एशियन गेम्स का फाइनल है और भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे भी, इसके बाद पूर्व क्रिकेटर्स भी एक्शन में होंगे, क्योंकि 3 अक्टूबर से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की शुरुआत हो रही है और पहला मैच भारत का ऑस्ट्रेलिया के साथ है.
जानिए इस मैच की डिटेल्स और भारत में इसका लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा? लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का पहला मैच इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच है. बतौर कप्तान युवराज सिंह और डेविड वार्नर आमने सामने होंगे. दिग्गजों को देखने के लिए फैंस भी बहुत उत्साहित हैं. इंडिया के स्क्वॉड में हरभजन सिंह, इरफान और यूसुफ़ पठान भी हैं.
कितने बजे शुरू होगा इंडिया चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस मैच?
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच शुक्रवार, 3 अक्टूबर को भारतीय समयनुसार शाम 5 बजे से शुरू होगा. 4:30 बजे टॉस होगा.
कहां पर होगा इंडिया चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस मैच?
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह.
इंडिया चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस मैच का लाइव प्रसारण कहां?
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर होगा.
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
इंडिया चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर होगी.
इंडिया चैंपियंस स्क्वॉड 2026
युवराज सिंह (कप्तान), हरभजन सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), युसूफ पठान, इरफान पठान, पीयूष चावला, अंबाती रायडू, पवन नेगी, मोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी, ऋषि धवन, अनुरीत सिंह, वरुण आरोन, अभिमन्यु मिथुन, राहुल शर्मा.
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस स्क्वॉड 2026
डेविड वार्नर (कप्तान), रौब क्वीनी, जेम्स पेटिंसन, कैलम फर्ग्युसन, बेन लाफलिन, नाथन रियरडन, केन रिचर्डसन, उस्मान ख्वाजा, क्रिस लिन, बेन डंक (विकेटकीपर), नाथन कल्टर-नील, माइकल बीयर, जोनाथन वेल्स, फवाद अहमद, एंड्र्यू टाई, डी आर्की शॉर्ट.