Irani Cup: सरफराज खान अर्धशतक से चूके, ऋषभ पंत फेल, जम्मू कश्मीर के खिलाफ 237 पर सिमटी शेष भारत की टीम

रणजी ट्रॉफी 2026 की विजेता जम्मू कश्मीर की टीम का सामना ईरानी कप 2026 में शेष भारत की टीम से हो रहा है। मुकाबले के पहले दिन ही ऋषभ पंत की कप्तानी वाली शेष भारत की टीम 237 रन पर सिमट गई।

भारतीय टीम के लिए कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चल पाया और वह 36 गेंद खेलकर सिर्फ 10 रन ही बना पाए। वहीं सरफराज खान अपने अर्धशतक से चूके।

भारतीय टीम के लिए ओपनर शिखर मोहन ने सनत सांगवान के जल्दी विकेट के बाद पारी को संभाला और 118 गेंद खेलते हुए 60 रन बनाए। उनके अलावा निचले मध्यक्रम में स्मरण रविचंद्रन ने 83 गेंद पर 68 रन की पारी खेली और स्कोर 230 पार पहुंचाया। वहीं आकाशदीप ने भी अंत में 22 रन की उपयोगी पारी खेली।

सरफराज खान ने 97 गेंद पर 45 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए। हाल ही में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सारांश जैन बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए और 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके अलावा स्टार गेंदबाज मानव सुतार ने भी सिर्फ 2 रन बल्ले से बनाए। टॉप ऑर्डर में नंबर के बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी भी खास कमाल नहीं कर पाए और सिर्फ 8 रन बनाए।

जम्मू कश्मीर के गेंदबाजों का कमाल

जम्मू कश्मीर की टीम के लिए सुनील कुमार और लोन नासिर मुजफ्फर ने 3-3 विकेट लिए। वहीं उमर नाजिर मीर को दो सफलताएं मिलीं। आबिद मुश्ताक और साहिल लोतरा ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया। जम्मू कश्मीर की टीम अपने स्टार पेसर आकिब नबी दार के बिना उतरी है। आकिब ने बुधवार 30 सितंबर 2026 को ही अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू भारत के लिए किया था।

ईरानी कप 2026 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

शेष भारत: शिखर मोहन, सनत सांगवान, सुदीप कुमार घरामी, सरफराज खान, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), स्मरण रविचंद्रन, सारांश जैन, मानव सुतार, आकाशदीप, मुकेश चौधरी, मुकेश कुमार।

जम्मू कश्मीर: कामरान इकबाल, शुभम पुंडीर, शुभम खाजुरिया, अब्दुल समद, पारस डोगरा (कप्तान), कन्हैया वाधवान (विकेटकीपर), साहिल लोतरा, आबिद मुश्ताक, लोन नासिर मुजफ्फर, सुनील कुमार, उमर नाजिर मीर।

एशियन गेम्स में भारत की ऐतिहासिक जीत, श्रीलंका 45 रन पर ढेर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त, अब गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से जंग

इशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारियां और जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर एशियन गेम्स 2026 की पुरुष टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। श्रीलंका 45 रन पर ढेर हुआ। अब गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।

Leave a Comment