श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में 124 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने निशिन के मैदान पर 169/7 का स्कोर खड़ा करने के बाद 9.5 ओवर में श्रीलंका को 45 पर ढेर कर दिया।
श्रीलंका के 9 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, जिसमें से पांच का खाता नहीं खुला। यह T20I में भारत के विरुद्ध किसी भी टीम का सबसे छोटा स्कोर है। भारत ने T20I में रनों के लिहाज से अपनी सातवीं सबसे बड़ी जीत हासिल की।
श्रेयस अय्यर ने एमएस धोनी को पछाड़ा
श्रेयस अय्यर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़ा दिया है। अय्यर लगातार आठ T20I मैच जीत चुके हैं। धोनी ने 2012/14 और 2016 में लगातार सात-सात मैच में जीत हासिल की थी। अय्यर के निशाने पर अब लिस्ट में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली होंगे। सूर्या ने 2023/24 में आठ और 2025 में लगातार 9 मैच अपने नाम किए। उनके टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद ना सिर्फ कप्तान से हटाया गया बल्कि भारतीय टी20 स्क्वॉड से भी बाहर क दिया गया। विराट कोहली ने 2019/20 में कप्तान के रूप में लगातार मैच जीते थे।
T20I में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान
14 – रोहित शर्मा (2019/22)
11 – रोहित शर्मा (2024)
9 – विराट कोहली (2019/20)
9 – सूर्यकुमार यादव (2025)
8 – सूर्यकुमार यादव (2023/24)
8 – श्रेयस अय्यर (2026)
7 – एमएस धोनी (2012/14)
7 – एमएस धोनी (2016)
T20I में भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत
168 रन बनाम न्यूजीलैंड (2023)
150 रन बनाम इंग्लैंड (2025)
143 रन बनाम आयरलैंड (2018)
135 रन बनाम साउथ अफ्रीका (2024)
133 रन बनाम बांग्लादेश (2024)
127 रन बनाम अफगानिस्तान (2026)
124 रन बनाम श्रीलंका (2026)
106 रन बनाम साउथ अफ्रीका (2023)
भारत और पाकिस्तान में होगा फाइनल
श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल की बात करें तो ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बैटिंग की। ईशान ने 46 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के हैं। सूर्यवंशी ने 21 गेंद में 38 रन बटोरे। उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान अय्यर (7) समेत चार प्लेयर सिंगल डिजिट में आउट हुए। जवाब में श्रीलंका ने पावरप्ले के भीतर ही छह विकेट 31 रन पर गंवा दिए थे। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर ने एक शिकार किया। श्रीलंका के तीन प्लेयर रनआउट हुए। भारत की शनिवार को फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान से टक्कर होगी।