रोहित शर्मा ने अपने 290वें वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में जहां 12 हजार रन पूरे किए थे। वहीं उन्होंने 72 गेंद पर इसी मैच में शतक भी जड़ दिया। वनडे इंटरनेशनल में यह रोहित का 35वां शतक था।
वहीं इस पारी में वह अपने बतौर ओपनर 10 हजार वनडे रन पूरे करने से चूक गए। अभी भी यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। हालांकि, अगले मैच में रोहित 2 रन बनाते ही यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
रोहित शर्मा ने अब तक 203 वनडे पारियों में 9998 रन बतौर ओपनर बना लिए हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर ने 259 पारियों में 10 हजार वनडे रन बतौर ओपनर पूरे किए थे। रोहित अगर तीसरे वनडे में 2 रन भी बना लेते हैं, तो भी सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे। रोहित शर्मा के नाम अब तक 290 वनडे इंटरनेशनल में 12028 रन दर्ज हैं, जिसमें 35 शतक और 62 अर्धशतक दर्ज हैं।
रोहित शर्मा के वनडे में सबसे तेज शतक
- 63 गेंद: vs अफगानिस्तान, दिल्ली 2023
- 72 गेंद: vs वेस्टइंडीज, गुवाहाटी 2026
- 76 गेंद: vs इंग्लैंड, कटक 2025
- 82 गेंद: vs इंग्लैंड, नॉटिंघम 2018
- 83 गेंद: vs न्यूजीलैंड, इंदौर 2023
रोहित शर्मा ने खास अंदाज में मनाया जश्न
रोहित शर्मा ने इस पारी में शतक लगाने के बाद खास अंदाज में जश्न मनाया। लंबे समय के बाद उन्होंने अपने शतक को खास अंदाज में शेयर किया। इससे पहले लॉर्ड्स और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने के बाद उनका शांत सेलिब्रेशन दिखा था। अब रोहित शर्मा ने गुवाहाटी में शतक पूरा करने के बाद खास अंदाज में जम्प लगाई और आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेशन किया।
उनका विकेट लेने के बाद जेडन सील्स ने भी रोहित की नकल करते हुए वैसे ही जम्प लगाने की एक्टिंग की। रोहित शर्मा 75 गेंद पर 101 रन की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए।
रोहित शर्मा का वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा वनडे शतक
वनडे इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 पारियों में 1746 रन बनाए हैं। यह उनका चौथा शतक कैरेबियाई टीम के खिलाफ आया है। वहीं 12 अर्धशतक भी उन्होंने जड़े हैं, 162 रन कैरेबियाई टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।
रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, विराट कोहली नंबर 1 पर; ODI में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
रोहित शर्मा ने अपने 290वें वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में 12 हजार रन पूरे कर लिए। वह सबसे तेज 12 हजार वनडे रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने और सचिन तेंदुलकर को उन्होंने पीछे छोड़ा। विराट कोहली इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं।