गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे ऐतिहासिक पारियों में से एक देखने को मिली. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कैरेबियाई गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए अपने वनडे करियर का दूसरा दोहरा शतक ठोक दिया है.
वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाने का कारनामा अब तक सिर्फ भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा के नाम दर्ज था. अब शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में एक से ज्यादा 200+ स्कोर बनाने वाले वर्ल्ड के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.