IND vs WI, 2nd ODI, LIVE Updates: आमिर जांगू का भी शतक, बड़े स्कोर की ओर वेस्टइंडीज

India vs West Indies, 2nd ODI, LIVE Updates in Hindi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे की सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी में है.इस मैच का टॉस हो चुका है. टॉस एक बार फिर भारत ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

इस मैच के लिए दोनों टीमें कमर कसकर तैयार हैं. हालांकि, दूसरे वनडे से ठीक पहले वेस्टइंडीज को एक झटका लग चुका है. पिछले मैच में शतक जड़ने वाले जस्टिन ग्रीव्स इंजरी के चलते दूसरे वनडे से बाहर हो गए हैं.

दूसरे वनडे के लिए भारत-वेस्टइंडीज ने किए बदलाव

गुवाहाटी वनडे के लिए दोनों टीमों में बदलाव है. भारत की टीम में जहां एक बदलाव हुआ है वहीं वेस्टइंडीज ने 4 बदलाव किए हैं. भारतीय टीम में आकिब नबी को डेब्यू का मौका मिला है, जिन्हें नीतीश रेड्डी की जगह मौका मिला है. आकिब नबी को इंटरनेशनल कैप केएल राहुल से मिली, जो अपना 100वां वनडे खेल रहे हैं.

Leave a Comment