वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में आसानी से जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया को दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेलना है. इस मैच से पहले भारतीय कोच साईराज बाहुतुले ने वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है.
साईराज बाहुतुले ने बताया कि भारत को वर्ल्ड कप जीतने के लिए अभी किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज सीरीज में वो साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए बेस्ट कॉम्बिनेशन खोजने की कोशिश कर रही है.
साईराज बाहुतुले ने क्या कहा?
ने गुवाहाटी वनडे से पहले कहा कि साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों के मद्देनजर टीम इंडिया का बेस्ट कॉम्बिनेश खोजना ही प्रायरिटी है.बाहुतुले ने कहा, ‘साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए हमने ज्यादातर बॉक्स टिक कर दिए हैं. हमारी टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं, साथ ही युवा खिलाड़ी भी उभर रहे हैं.’ हालांकि साईराज ने कहा कि टीम को अपनी फील्डिंग पर काम करना होगा. उन्होंने कहा, ‘फील्डिंग एक ऐसी चीज है जिसमें हम लगातार सुधार करने की कोशिश करते रहते हैं, क्योंकि तेज रोशनी में ये आसान नहीं होता, कभी-कभी ओस पड़ने पर यह एक चुनौती बन जाता है.’
वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से क्या मिलेगा?
बाहुतुले ने कहा कि वेस्टइंडीज सीरीज टीम इंडिया के लिए अलग-अलग कॉम्बिनेशन ट्राई करने का मौका है. बाहुतुले ने कहा, ‘हम अलग-अलग गेंदबाजों पर विचार कर सकते हैं जो खेल के अलग-अलग चरणों में गेंदबाजी कर सकें. इसलिए नीतीश को नई गेंद देने के पीछे यही सोच थी. वो एक अच्छा गेंदबाज है और बल्लेबाजी भी कर सकता है. इस सीरीज के दौरान हमें कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, लेकिन ये बदलाव पूरी तरह से यह समझने के लिए हैं कि हम किसे सही स्थिति में अच्छी तरह से रख सकते हैं.’ बाहुतुले ने आगे कहा, ‘तेज गेंदबाजों की बात करें तो यह देखना अहम होगा कि वास्तव में तीन तेज गेंदबाज कौन होंगे, शायद एक चौथा सीमर – एक ऑलराउंडर. ये देखना अभी बाकी है.’
रवींद्र जडेजा हैं रेस में बरकरार
स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कहा कि रवींद्र जडेजा की वनडे वर्ल्ड कप की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं.37 साल के जडेजा ने तिरुवनंतपुरम में वनडे टीम में वापसी की लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. जडेजा की सीधी टक्कर अक्षर पटेल के साथ है जो वर्ल्ड कप में खेलने के बड़े दावेदार हैं.