तिरुवनंतपुरम। भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 295 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 41.4 ओवर में 2 विकेट पर 300 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
भारत की जीत के हीरो विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल रहे। विराट कोहली ने नाबाद 139 रन की पारी खेली।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 86वां शतक :
कोहली ने वनडे में 55वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 86वां शतक लगाया। वे वनडे में सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने 303 पारियों में यह कारनामा किया। कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 377 पारियों में 15 हजार वनडे रन पूरे किए थे।