साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले दो मैच मेजबान साउथ अफ्रीका ने जीते हैं और इस तरह सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है।
इस तरह साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे सीरीज जीतने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। यह भी कह सकते हैं कि साउथ अफ्रीका ने अपना ही रिकॉर्ड और बेहतर किया है। टीम इंडिया भी इस लिस्ट में है, लेकिन वह टॉप 3 में है, जबकि दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की टीम विराजमान है। पाकिस्तान भी इस लिस्ट का हिस्सा है।
दरअसल, साउथ अफ्रीका पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 या इससे ज्यादा मैचों की वनडे सीरीज सबसे ज्यादा जीतने वाला देश था। रविवार 27 सितंबर को इस रिकॉर्ड को तेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली टीम ने और भी ज्यादा बेहतर किया। साउथ अफ्रीका ने रिकॉर्ड 10वीं बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है। इससे ज्यादा सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई अन्य टीम नहीं जीत पाई है। साउथ अफ्रीका पहला ऐसा देश है, जिसने कंगारुओं के खिलाफ 10 वनडे सीरीज जीती हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 या इससे ज्यादा मैचों की वनडे सीरीज जीतने के मामले में साउथ अफ्रीका 10 सीरीज जीतकर शीर्ष पर है, जिसने सिर्फ 16 ही सीरीज ऑस्ट्रेलिया से खेली हैं। वहीं, इंग्लैंड ने अब तक सिर्फ 8 बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है। 21 सीरीज इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया से खेल चुकी है। भारत की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 15 द्विपक्षीय वनडे सीरीज आयोजित हो चुकी हैं, जिनमें से सिर्फ 6 बार भारत को जीत मिली है। पाकिस्तान इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है, जिसने 12 सीरीज ऑस्ट्रेलिया से खेली हैं और 5 बार टीम जीती है। श्रीलंका का नंबर पांचवां है, जिसने 8 सीरीज खेली हैं और 4 सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीती हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा बाइलेटरल
ODI सीरीज जीत (सीरीज में 3+ मैच)
10 – साउथ अफ्रीका (16 सीरीज)
8 – इंग्लैंड (21 सीरीज)
6 – इंडिया (15 सीरीज)
5 – पाकिस्तान (12 सीरीज)
4 – श्रीलंका (8 सीरीज)
इस मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोककर 365 रन बनाए थे, जिसमें डेविड मिलर और तेम्बा बावुमा का शतक शामिल था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम 49.5 ओवर में 333 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह साउथ अफ्रीका ने 32 रनों के अंतर से इस मैच को जीत लिया।