Asian Games 2026 Semi Final: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. सोमवार को क्वार्टरफाइनल में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होने वाला था.
हालांकि बारिश की वजह से यह मैच रद्द हो गया, जिसके चलते भारत को बिना मैच खेले सेमीफाइनल का टिकट मिल गया. इसी तरह पाकिस्तान बनाम हॉन्ग-कॉन्ग का क्वार्टरफाइनल भी रद्द हो गया. ऐसे में पाकिस्तान को भी सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई है. अब फैंस के मन में बड़ा सवाल है कि क्या सेमीफाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला किससे होगी? ये सवाल भी है कि क्या भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का आमना-सामना हो सकता है. जानें क्या हैं समीकरण…
सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा भारत?
एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 1 अक्टूबर को खेले जाएंगे. इसमें भारतीय टीम का मुकाबला नेपाल और श्रीलंका के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल के विजेता से होगा. वहीं, पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश बनाम मलेशिया के चौथे क्वार्टरफाइनल के विजेता से भिड़ेगी.
क्या भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत?
अगर भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करती हैं, तो फैंस को फाइनल में महामुकाबला देखने को मिलेगा. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीम फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ गोल्ड मेडल के लिए मैदान में उतर सकती हैं. यह मुकाबला 3 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे खेला जाएगा, जो गोल्ड मेडल मैच होगा.
लगातार दूसरे गोल्ड पर भारत की नजर
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से उतरेगी. भारत ने 2022 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. उस एडिशन में पहली बार एशियन गेम्स में क्रिकेट को शामिल किया गया था. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था. अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम गोल्ड मेडल डिफेंड करने लिए मैदान पर उतरेगी.
एशियन गेम्स में भारत की स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम, यश ठाकुर.