भारत-वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी और इस सीरीजी में रोहित शर्मा के पास युवराज सिंह और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका होगा। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक वनडे में तीन शतक लगाए हैं और वो एक शतक लगाते ही युवराज और द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे और इंडीज के खिलाफ शतक लगाने के मामले में इन दोनों से आगे आ जाएंगे।
वैसे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बैटर विराट कोहली हैं।
रोहित हैं युवराज-द्रविड़ के साथ नंबर 3, कोहली टॉप पर
वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने अब तक कुल 43 मैच खेले हैं और इन मैचों में उन्होंने कुल 9 शतक लगाए हैं और वो इस टीम के खिलाफ भारत की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर भी हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 मैच खेले थे और इन मैचों में उन्होंने कुल 4 शतकीय पारी खेली थी। वहीं रोहित शर्मा इस लिस्ट में युवराज सिंह और राहुल द्रविड़ के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर मौजूद हैं और इन तीनों के नाम पर 3-3 शतक दर्ज है। रोहित एक शतक लगाते ही युवराज और द्रविड़ से आगे निकल जाएंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे प्रारूप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर तीन बैटर मौजूद हैं जिसमें शिखर धवन, वीरेंद्र सहवाग और श्रीकांत शामिल हैं। इन तीनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में कुल 3-3 शतकीय पारी खेली थी जबकि इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर 8 भारतीय बल्लेबाज मौजूद हैं जिसमें मोहिंदर अमरनाथ, अजय जडेजा, मनोज प्रभाकर, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, अंबाती रायुडू, नवजोत सिंह सिद्धू और मनोज तिवारी शामिल हैं। इन सभी ने इंडीज के खिलाफ वनडे में एक-एक शतक लगाए थे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले टॉप-5 भारतीय
9 – विराट कोहली (43 मैच)
4 – सचिन तेंदुलकर (39 मैच)
3 – राहुल द्रविड़ (40 मैच)
3 – रोहित शर्मा (37 मैच)
3 – युवराज सिंह (31 मैच)
2 – शिखर धवन (31 मैच)
2 – वीरेंद्र सहवाग (27 मैच)
2 – कृष्णमाचारी श्रीकांत (34 मैच)
1 – मोहिंदर अमरनाथ (23 मैच)
1 – अजय जडेजा (15 मैच)
1- मनोज प्रभाकर (22 मैच)
1 – अजिंक्य रहाणे (10 मैच)
1 – केएल राहुल (5 मैच)
1 – अंबाती रायुडू (8 मैच)
1 – नवजोत सिंह सिद्धू (20 मैच)
1 – मनोज तिवारी (3 मैच)
रोहित शर्मा टॉप पर, सचिन-गेल-कोहली नंबर 3; वनडे में सबसे ज्यादा 150+ पारी खेलने वाले दुनिया के टॉप-3 बल्लेबाज
रोहित शर्मा वनडे प्रारूप में 150 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं जबकि इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के साथ कोहली और क्रिस गेल संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं।