‘वैभव सूर्यवंशी अगले 6 महीने में तिलक वर्मा या शिवम दुबे की लेंगे जगह’: पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया को लेकर की भविष्यवाणी

भारतीय टी20 टीम का प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में रहता है। खासतौर से वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के बाद से इसकी और ज्यादा चर्चा हो रही है।

फिलहाल भारतीय थिंक टैंक ने अपनी सोच साफ दर्शा दी है कि टीम संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी के साथ ही जाएगी। इसी बीच कुछ क्रिकेट पंडित लगातार वैभव को भारतीय टीम में फिट करने के अलग-अलग सुझाव दे रहे हैं।

इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने तो यह तक कहा कि आने वाले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी भारतीय टी20 टीम में तिलक वर्मा या शिवम दुबे की जगह ले लेंगे। हालांकि, तिलक वर्मा मौजूदा समय में भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान हैं, मगर उनका फॉर्म लगातार सवालों के घेरे में है। कुछ अटकलें और रिपोर्ट ऐसी भी सामने आई हैं कि आने वाले समय में अभिषेक शर्मा उपकप्तान बन सकते हैं। ऐसे में तिलक का अगर फॉर्म ऐसा ही रहा तो उनकी प्लेइंग 11 से जगह भी जा सकती है।

मोहम्मद कैफ ने क्या कहा?

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,”मुझे समझ आता है कि तिलक उपकप्तान हैं, लेकिन उपकप्तान को भी पहले बाहर किया जा चुका है। मैं वहां नहीं जाना चाहता। शिवम दुबे भी हर मैच में आपके लिए रन नहीं बनाते हैं और उन्हें अब भी खुद को साबित करने की जरूरत है। उनकी फील्डिंग उनकी कमजोर कड़ी है और वह प्रॉपर बॉलिंग ऑलराउंडर भी नहीं हैं। वह सिर्फ बतौर बल्लेबाज खेलते हैं।”

कैफ ने आगे जो कहा वह बयान चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा,”आने वाले छह महीनों में तिलक या फिर दुबे बाहर हो सकते हैं। आपको किसी एक को बाहर करना होगा और सूर्यवंशी को खिलाना पड़ेगा। मैं यह अभी कह सकता हूं। सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में भी रन बनाए और उनके खेल में सुधार हुआ है। वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं। उन्हें यह समझ आ चुका है कि अगर वह कुछ ओवर गेंदबाजी करते हैं तो उनके लिए यह फायदेमंद होगा।”

वैभव सूर्यवंशी के टी20 इंटरनेशनल में आंकड़े

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक भारत के लिए छह टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। अपने पहले छह मैचों में उन्होंने 32.17 की औसत और 189.22 के स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान दो अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका बाउंड्री लगाने का रेट है 3.4 प्रति बॉल और छक्के लगाने का रेट 7.2 प्रति बॉल है।

IND vs WI: रोहित-विराट के निशाने पर सचिन तेंदुलकर के 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज सीरीज में RoKo रच सकते हैं इतिहास

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर के दो वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।

Leave a Comment