IND vs WI: सिर्फ 59 रन दूर. विराट कोहली के निशाने पर महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा भी रचेंगे इतिहास

Virat Kohli 15,000 ODI runs: भारतीय क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म होने वाले है. 27 सितंबर (रविवार) से भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे, जिन्हें मैदान पर देखने के लिए फैंस बेताब हो रहे हैं.

विराट कोहली (Virat Kohli) रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में पहला वनडे मैच खेलने उतरेंगे. इस सीरीज के पहले ही मैच में विराट कोहली के पास बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका होगा. दरअसल, विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में अपने 15,000 रन पूरे करने के काफी करीब हैं.

कोहली इतिहास रचने से 59 रन दूर

विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में अपने 15,000 रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में भारत के लिए 314 मैच खेले हैं, जिसमें कुल 14,941 रन बनाए हैं. अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 59 बना लेते हैं, तो वनडे में 15,000 रन पूरे कर लेंगे. इसी के साथ वह दुनिया के सिर्फ दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. अभी तक सिर्फ भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने यह कीर्तिमान हासिल किया है. उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 18,426 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं.

रोहित शर्मा भी रचेंगे इतिहास

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास भी वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका होगा. दरअसल, रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल में अपने 12,000 रन पूरे करने से सिर्फ 105 रन दूर हैं. उन्होंने अभी तक 288 वनडे मैच में कुल 11,895 रन बनाए हैं. अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 105 रन बनाते हैं, तो वनडे में अपने 12,000 रन पूरे कर लेंगे. वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ 7वें और भारत के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे.

 

भारत-वेस्टइंडीज का वनडे शेड्यूल

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी में दूसरा वनडे खेला जाएगा. फिर 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में सीरीज का आखिरी और तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा.

Leave a Comment