एक मैच का 4 करोड़ 80 लाख… टीम इंडिया की चांदी; BCCI को मिला तगड़ा स्पॉन्सर

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के टाइटल स्पॉन्सर की जानकारी सामने आई है. क्रिकबज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मुथूट फिनकॉर्प ने अगले दो घरेलू सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के टाइटल स्पॉन्सरशिप अधिकार हासिल कर लिए हैं.

हालांकि खबर लिखे जाने तक बीसीसीआई ने इसको लेकर आधिकारिक एलान नहीं किया है.

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए एक मैच के लिए 4 करोड़ 85 लाख रुपये की बेस प्राइस पर बातचीत हुई है. अंतिम कीमत बेस प्राइस से कम हो सकती है. बीसीसीआई के आधिकारिक एलान के बाद ही इसके बारे में चीजें स्पष्ट हो पाएंगी.

BCCI के ‘इनविटेशन टू टेंडर’ में आखिरी समय-सीमा 13 अगस्त थी, अगर प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया हुई होती टाइटल स्पॉन्सर का एलान तब तक हो चुका होता. बताया गया कि दिलचस्पी में कमी का कारण अधिक बेस प्राइस भी था. इससे पहले टाइटल स्पॉन्सर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक था, जो एक मैच के लिए 4.2 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा था.

13 अगस्त तक कोई बोलीदाता सामने नहीं आया तो बीसीसीआई ने संभावित पार्टियों के साथ बातचीत शुरू की. एसबीआई लाइफ ने कैम्पा और ChatGPT के साथ-साथ बीसीसीआई के एसोसिएट पार्टनर के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट किया है. ये कॉन्ट्रैक्ट 2 सीजन के लिए हुआ है, जिसकी शुरुआत भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से होगी, जो मार्च 2028 तक चलेगा.

31 मार्च 2028 तक कॉन्ट्रैक्ट

अगले 2 सीजन भारत में खेले जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के टाइटल अधिकार मुथूट फिनकॉर्प होंगे. इस दौरान करीब 35 घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैच (10 टेस्ट, 12 वनडे और 13 T20I) शामिल होंगे. यह कॉन्ट्रैक्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से शुरू होगा.

संयोग से इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत पहला मैच मुथूट के गृह राज्य केरल (तिरुवनंतपुरम) में होगा. 27 सितंबर को होने वाले इस मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलेंगे.

Leave a Comment