SA vs AUS ODI Live Streaming: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे आज, जानें भारत में कहां देख सकते हैं मुकाबला

South Africa vs Australia ODI Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंची है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है।

आज सीरीज का पहला वनडे मुकाबला किंग्समीड स्टेडियम, डरबन में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से पहले, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का मानना है कि 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम अपने वनडे रिकॉर्ड को बेहतर बनाने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उनकी टीम काफी उत्सुक है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका टीम में कई जाने-पहचाने चेहरे वापसी कर रहे हैं। जिनमें एडेन मार्करम, मार्को जानसेन, लुंगी एनगिडी, डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश, क्विंटन डी कॉक और कप्तान टेम्बा बावुमा शामिल हैं। बावुमा ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में वनडे मैच खेला था। वह लंबे समय से वापसी का इंतजार कर रहे थे। दक्षिण अफ्रीका अगले साल ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है।

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स (South Africa vs Australia, 1st ODI Live Streaming Details)

कब खेला जाएगा साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच?
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच आज 24 सितंबर, दिन बुधवार को खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच?
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच लोकल टाइम सुबह 10:00 बजे और भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे मैच का टॉस?
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे होगा।

कहां देख सकते हैं साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग?
इस मैच का भारत में सीधा प्रसारण टीवी पर Eurosport चैनल पर किया जाएगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो उसे भारतीय फैंस FanCode पर ऑनलाइन देख सकते हैं, जिसमें मोबाइल और अपने स्मार्ट टीवी पर FanCode की ऐप को डाउनलोड कर उसमें लॉगिन करने के साथ वह इस मैच की सीधी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। आप हमारी वेवसाइट टाइम्स नाउ नवभारत पर भी इस मैच के सारे अपडेट्स ले सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का पूरा कार्यक्रम (SA vs AUS ODI Series Full Schedule)

पहला वनडे: 24 सितंबर, डरबन, भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे शुरू
दूसरा वनडे: 27 सितंबर, जोहान्सबर्ग, भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे शुरू
तीसरा वनडे: 30 सितंबर, पॉचेफस्ट्रूम, भारतीय समय के मुताबिक शाम 5.00 बजे शुरू

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम (SA vs AUS Test Series Full Schedule)

पहला टेस्ट: 9-13 अक्टूबर, डरबन, भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.00 बजे शुरू
दूसरा टेस्ट: 18-22 अक्टूबर, गेबेरहा, भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे शुरू
तीसरा टेस्ट: 27-31 अक्टूबर, जोहान्सबर्ग, भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2.00 बजे शुरू।

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वाड (South Africa vs Australia Full Squad)

साउथ अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, न्कोबानी मोकोएना, ब्योर्न फोर्टुइन, रयान रिकेल्टन, डुआन जानसन, एडेन मार्करम, लिजाद विलियम्स

ऑस्ट्रेलिया- मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवियर पीक, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, जैक एडवर्ड्स, जोएल डेविस, जेवियर बार्टलेट, पैट कमिंस

Leave a Comment