वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरा 27 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा. करीब तीन सप्ताह के भीतर भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 8 मैच खेले जाएंगे, जिनमें रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली भी खेलते दिखेंगे.
रवींद्र जडेजा भी कई महीनों के बाद भारत की ODI टीम में वापसी कर रहे हैं.
वेस्टइंडीज का यह भारत दौरा 21 दिन तक चलेगा, कुल 8 मैच खेले जाएंगे लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ तीन मुकाबलों के लिए मैदान में उतरेंगे. यहां तारीख नोट कर लीजिए कि टीम इंडिया के फैंस कब-कब ROKO की जोड़ी को मैदान पर टीम इंडिया की जर्सी में देख पाएंगे.
रोहित-विराट खेलेंगे सिर्फ 3 मैच
दरअसल भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला वनडे मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा. आखिरी वनडे मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ यही तीन मुकाबले खेलेंगे. चूंकि रोहित और विराट टी20 से संन्यास के चुके हैं, इसलिए वे 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे.
- 27 सितंबर – पहला वनडे – भारत बनाम वेस्टइंडीज
- 30 सितंबर – दूसरा वनडे – भारत बनाम वेस्टइंडीज
- 3 अक्टूबर – तीसरा वनडे – भारत बनाम वेस्टइंडीज
टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे
भारत और वेस्टइंडीज की टी20 सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेलेंगे. दोनों ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लिया था. 6 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच दोनों टीम पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. बता दें कि इसके कुछ दिन बाद ही भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर चली जाएगी, जहां उसे पांच टी2, पांच वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं.
वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसम, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव