India vs Japan T20I: अभिषेक शर्मा जापान के खिलाफ पहली गेंद पर आउट, सिर्फ 32 रन बना पाया भारत

Abhishek Sharma: जापान के खिलाफ टी20 मैच में अभिषेक शर्मा के साथ कुछ ऐसा हो गया जिसकी उम्मीद फैंस तो क्या खुद उन्होंने नहीं की होगी. अभिषेक शर्मा जापान के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हो गए और उनका विकेट 17 साल के गेंदबाज ने झटका.

अभिषेक शर्मा को आउट करने वाले गेंदबाज का नाम है चार्ली हारा हिंजे, जिन्होंने पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा को निपटा दिया. अभिषेक शर्मा ने चार्ली की गेंद पर स्लॉग स्वीप करने की कोशिश की लेकिन गेंद ने उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और शौमा सुगाया स्लेटर ने कमाल कैच लपक लिया.

संजू भी रहे फेल

सिर्फ नहीं, दूसरे ओपनर संजू सैमसन भी इस मैच में फेल साबित हुए. संजू सैमसन ने 7 गेंदों में बस 9 ही रन बनाए. बता दें बारिश के चलते ये मैच काफी देरी से शुरू हुआ इसलिए इसे पांच ओवर का कर दिया गया. 30 में से 7 गेंद संजू ने खेली और उनका स्ट्राइक रेट 128.57 रहा. उन्होंने ऑफ स्पिनर इब्राहिम ताकाहाशी को अपना विकेट दिया.

जापान ने स्पिनर्स के जाल में फंसाया

जापान ने सानो स्टेडियम की पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को बिल्कुल कोई मौका नहीं दिया. स्पिन फ्रेडली पिच पर जापान ने पांचों ओवर स्पिनर्स से कराए. गेंद काफी ज्यादा टर्न हुई और बाउंस भी लो रहा जिसके सामने भारत के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके. गेंद फंसकर आ रही थी इसलिए कोई बल्लेबाज बड़ा शॉट नहीं खेल पाया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 12 गेंद खेली और वो 16 रन ही बना सके.

भारत ने बनाए सिर्फ 32 रन

जापान के खिलाफ 5 ओवर के मैच में टीम इंडिया सिर्फ 32 रन बना सकी. जापान के लिए चार्ली ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके. इब्राहिम ताकाहाशी ने 2 ओवर में महज 13 रन देकर 1 विकेट झटका. और बेंजमिन डेविस ने एक ओवर में दो ही रन दिए और उनके नाम भी एक विकेट रहा.

Leave a Comment