Asian Games 2026: शैफाली वर्मा टॉप-5 में, श्रीचरणी नंबर 1; भारत-जापान मैच के बाद एशियन गेम्स के शीर्ष-5 बैटर-बॉलर

शियन गेम्स 2026 के चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा चुके हैं और इन मुकाबलों के बाद पाकिस्तान महिला टीम, बांग्लादेश महिला टीम, श्रीलंका महिला टीम और भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।

इस सीजन का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारत और जापान के बीच खेला गया जिसमें भारत ने शैफाली वर्मा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 8 विकेट से जीत गया और अगले दौर में पहुंच गया।

शैफाली हुईं टॉप-5 बैटर्स में शामिल

शैफाली ने अपनी पारी के दम पर शीर्ष-5 बल्लेबाजों में जगह बना ली जबकि श्रीचरणी ने शानदार गेंदबाजी के दम पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर आ गईं। भारत और जापान के बीच हुए मुकाबले के बाद अगर बात एशियम गेम्स 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की करें तो इसमें टॉप पर श्रीलंका की बैटर चमारी अट्टापट्टू हैं जिन्होंने 63 रन बनाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर नानापत कोंचारोएनकाई दूसरे नंबर पर 49 रन बनाकर मौजूद हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर शैफाली वर्मा हैं जिन्होंने जापान के खिलाफ 40 रन की पारी खेली थी।

भारत-जापान मैच के बाद बात अगर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों की करें तो इसमें पहले नंबर पर भारतीय स्पिनर श्रीचरणी आ गई हैं जिन्होंने जापान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत के लिए 4 विकेट लिए थे। नूरिन इमानिना 3 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं जबकि ओनिचा कामचोम्फु ने भी 3 विकेट ही लिए हैं, लेकिन नूरिन अपने शानदार औसत के आधार पर ओनिचा से आगे रहीं। वहीं कविशा दिलहारी चौथे जबकि चमारी अट्टापट्टू 5वें नंबर पर रहीं।

भारत-जापान मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4 6
चमारी अट्टापट्टू 1 1 63 63 170.27 7 3
नानापत कोंचारोएनकाई 1 1 49 49 128.95 7 0
कविशा दिलहारी 1 1 44 162.96 6 0
शैफाली वर्मा 1 1 40 266.67 6 2
विनीफ्रेड दुरैसिंगम 1 1 28 28 59.57 2 0
गेंदबाज मैच ओवर्स गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
श्रीचरणी 1 4 24 4 2.5 10 1 0
नूरिन इमानिना 1 4 24 3 9.67 29 0 0
ओनिचा कामचोम्फु 1 3 18 3 12.33 37 0 0
कविशा दिलहारी 1 3 18 2 2 4 0 0
चमारी अट्टापट्टू 1 2 12 2 1.5 3 0 0

विराट कोहली नंबर 1, सचिन टॉप-5 से बाहर; एक दशक में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले शीर्ष-6 बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 28359 रन बनाए हैं और इसमें से सबसे ज्यादा रन उन्होंने 2010 के दशक में बनाए थे।

Leave a Comment