IND vs AFG 3rd T20I Live Score: अभिषेक का 16 गेंदों में अर्धशतक, बाउंड्री से ही बनाए 50 रन

India vs Afghanistan 3rd T20I Live Score and Updates: भारत और अफगानिस्तान टी20 सीरीज में आखिरी बार टकरा रहे हैं. सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में एक बार फिर नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान आमने-सामने हैं.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले और दूसरे मैच में एकतरफा जीत दर्ज की थी और सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली. अब टीम के पास सीरीज में क्लीन स्वीप का मौका है.

हालांकि इससे ज्यादा नजरें तो इस बात पर हैं कि भारत की प्लेइंग-11 में क्या बदलाव होता है. दूसरा मैच जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कहा था कि तीसरे मैच में कुछ बदलाव होंगे ताकि स्क्वॉड में मौजूद सभी खिलाड़ियों को मौका मिले. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग-11 में एंट्री तय ही नजर आ रही है. किसकी जगह मौका मिलेगा, ये देखने लायक होगा. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह पर भी नजरें रहेंगी कि क्या उन्हें आराम दिया जाता है या नहीं.

Ind vs Afg 3rd T20I Playing 11

भारतः संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूल, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह ओमरज़ाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फज़लहक़ फारूकी, अब्दुल्लाह अहमदज़ाई

Leave a Comment