‘बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम’, AFG खिलाड़ियों पर ईशान किशन का जवाब; देखें VIDEO

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज यानी 17 सितंबर (गुरुवार) को खेला जाएगा. मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का एक बड़ा ही दिलचस्प वीडियो सामने आया, जिसमें वह ‘बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम’ कहते हुए सुनाई दिए.

ईशान ने यह अफगानी खिलाड़ियों की तारीफ में कहा.

दोनों के बीच जारी टी20 सीरीज का नाम ‘फ्रेंडशिप कप’ रखा गया है. नाम के हिसाब से दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच दोस्ती भी देखने को मिल रही है. जैसे ईशान का वीडियो ही देख लीजिए. एक इवेंट में ईशान से अफगानी खिलाड़ियों के जुनून के बारे में पूछा गया.

अफगान खिलाड़ियों का बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम पसंद

ईशान ने जवाब देते हुए कहा, “सबसे पहले तो बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम.” यह सुनकर वहां बैठे सभी लोग चौंक जाते हैं और हंसने लगते हैं. इसके आगे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, “उनके खिलाफ खेलना हमेशा अच्छा होता है. हम आईपीएल में भी साथ खेलते हैं. सभी जानते हैं कि वो सब कितने अच्छे इंसान हैं. उसने सीखना हमेशा अच्छा होता है. मुंबई इंडियंस में नबी भाई के साथ खेलता हूं. वह बैटिंग सेशन के दौरान मेरी काफी मदद करते हैं. सभी कुछ सकारात्मक है. इसलिए हमें अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना अच्छा लगता है.”

 

सीरीज में ईशान किशन का प्रदर्शन

टी20 सीरीज के 2 मैचों में ईशान ने बल्ले से अहम योगदान दिया है. उन्होंने पहले मैच में 32 गेंदों का सहारा लेते हुए 5 चौके और 1 छक्का लगाकर 42 रन स्कोर किए. फिर दूसरे टी20 में उनके बल्ले से नाबाद 38 रनों की पारी निकली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. वह सीरीज में 80 रन बना चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर हैं. दोनों ही पारियों में ईशान फिफ्टी का आंकड़ा नहीं छू सके. तीसरे और आखिरी टी20 में वह बड़ी पारी जरूर खेलना चाहेंगे. देखते हैं कि ईशान अंतिम मैच में कैसा खेलते हैं.

Leave a Comment