वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, खूंखार गेंदबाज को मिली जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने बुधवार (16 सितंबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. वेस्टइंडीज टीम भारत का दौरा करेगी.

इस दौरे की शुरुआत 27 सितंबर से होगी. पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 06 अक्टूबर से टी20 सीरीज शुरू होगी.

नियमित टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी गई है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है. इसके साथ संजू सैमसन को भी मौका मिला है. तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी जैसे ऑलराउंडर्स भी टीम में शामिल हैं.

खूंखार गेंदबाज मयंक यादव को भी मिली जगह

एक बार मयंक यादव को टी20 सीरीज के लिए मेन इन ब्लू का हिस्सा बनाया गया है. वह जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भी भारत के लिए खेलते हुए नजर आए थे. अपनी तेज रफ्तार के लिए मशहूर पर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन का दबाव होगा.

 

 

वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन [विकेटकीपर], संजू सैमसन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [वीसी], शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

टी20 सीरीज के वेन्यू

टी20 सीरीज के शेड्यूल पर नजर डालें, तो पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 रांची में, तीसरा इंदौर में, चौथा हैदराबाद में और पांचवां बेंगलुरु में होगा. सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे.

टी20 सीरीज का शेड्यूल

06 अक्टूबर- पहला टी20

09 अक्टूबर- दूसरा टी20

11 अक्टूबर- तीसरा टी20

14 अक्टूबर- चौथा टी20

17 अक्टूबर- पांचवां टी20.

Leave a Comment