एशियन गेम्स के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, एशिया कप में खेलने वाली 3 खिलाड़ियों को किया बाहर

श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम का आगामी एशियाई खेलों के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। श्रीलंकाई टीम के स्क्वाड से तीन वह खिलाड़ी बाहर हैं जो हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप की टीम का हिस्सा थीं।

इसमें दो खिलाड़ी तो टीम का अहम हिस्सा थीं लेकिन एशियन गेम्स 2026 के स्क्वाड में इन्हें नहीं चुना गया है। श्रीलंकाई टीम की कमान चमारी अट्टापट्टू को ही सौंपी गई है। वहीं एशिया कप में कमाल करने वाली कई खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा भी हैं।

श्रीलंका के लिए महिला एशिया कप में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली विशमी गुणारत्ने को एशियन गेम्स की टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं नीलाक्षिका सिल्वा ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जीत में अहम योगदान दिया था, मगर एशियाई खेलों की टीम में वह जगह नहीं बना पाईं। इन दोनों के अलावा एशिया कप की टीम में वापस शामिल की गईं चेतना विमुक्ति को भी एशियन गेम्स के स्क्वाड में नहीं शामिल किया गया है।

दो युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। 17 साल की चमुदी प्रबोदा को टीम में जगह मिली है। वहीं 19 वर्षीय रश्मिका सेववंदी को भी टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा एशिया कप के स्क्वाड में शामिल कुछ अनुभवी खिलाड़ी जैसे इमेशा दुलानी, हर्षिता समराविक्रमा, कवीशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी और हसिनी परेरा को भी एशियन गेम्स की टीम में जगह मिली है।

एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंकाई मिला टीम का स्क्वाड

चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना काविंदी, हंसिमा करुणारत्ने, हर्षिता समराविक्रमा, अनुष्का संजीवनी, कवीशा दिलहारी, हसिनी परेरा, कौशिनी नुत्यांगना, निमाशा मीपागे, सुगंदिका कुमारी, रश्मिका सेववंदी, चमुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, काव्या काविंदी।

श्रीलंकाई टीम एशियन गेम्स 2026 में 18 सितंबर को मलेशिया के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। इस टूर्नामेंट में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरुआत करेंगी। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जापान, मलेशिया, चीन और थाइलैंड हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम भी अपना पहला मुकाबला 18 सितंबर को जापान के खिलाफ खेलेगी।

Asian Games 2026: टीम इंडिया का पहला मैच कब? 17 सितंबर से शुरुआत, देखें भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स 2026 में महिला और पुरुष दोनों क्रिकेट प्रतियोगिताएं शामिल हैं। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत 17 सितंबर से हो जाएगी और इसमें भारत समेत 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Leave a Comment