अभिषेक शर्मा ने पहले T20 में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, भारतीयों में बने नंबर-1

भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया को 157 रनों का लक्ष्य मिला था. अभिषेक शर्मा की 82 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने यह लक्ष्य 38 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.

अभिषेक ने इस मुकाबले में 32 गेंद खेलकर 82 रनों की पारी खेली, जिसके दौरान उन्होंने 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं.

संजू सैमसन जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन उसके बाद अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन के साथ मिलकर 121 रनों की पार्टनरशिप की. किशन ने 42 रन बनाए, लेकिन टीम इंडिया की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने अपने टी20 करियर की 12वीं फिफ्टी लगाई है.

अभिषेक शर्मा ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड

सबसे तेज 6000 रन- अभिषेक शर्मा सबसे कम गेंद खेलने के लिहाज से टी20 में दूसरे सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक ने 3420 गेंदों में 6 हजार रन पूरे किए. उनसे आगे इस लिस्ट में केवल फिन एलन हैं, जिन्होंने 3386 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था. जबकि आन्द्रे रसेल ने 3550 गेंदों में टी20 में 6000 रनों का आंकड़ा छुआ था. इससे पहले यह भारतीय रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने 4017 गेंदों में 6000 रन पूरे किए थे. भारतीयों की लिस्ट में अभिषेक सबसे आगे निकल गए हैं.

  • 3386 गेंद – फिन एलन
  • 3420 गेंद – अभिषेक शर्मा
  • 3550 गेंद – आन्द्रे रसेल

25 से कम गेंद में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. अभिषेक ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अब तक 14 बार किसी पारी में 50+ स्कोर बनाया है. इनमें से 12 मौकों पर अभिषेक ने 25 से कम गेंदों में पचास रनों का आंकड़ा छू लिया था. टी20 में इतनी बार 25 से कम गेंदों पर 50 रन किसी अन्य बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव ने 9 बार 25 से कम गेंदों में पचास रनों का आंकड़ा छुआ था.

2026 में सबसे ज्यादा फिफ्टी (T20I): ICC के फुल मेंबर देशों की बात करें तो साल 2026 में T20I में अब तक केवल 2 ही बल्लेबाज 5 से अधिक फिफ्टी लगा पाए हैं. यह कारनामा सिर्फ ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने किया है. इस साल दोनों भारतीय बल्लेबाज अब तक 6-6 अर्धशतक लगा चुके हैं. तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं, जिन्होंने इस साल अब तक 5 फिफ्टी लगाई हैं.

Leave a Comment