पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड दौरे पर बल्लेबाजी सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हुई है और जिस भी बल्लेबाज को मौका मिला है, उसने निराश ही किया है. यहां तक कि खास तौर पर बुलाए गए युवा ओपनर सैम अयूब भी हालात को नहीं बदल सके. (Photo: Getty Images)
बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तानी टीम में सैम अयूब को शामिल किया गया था, लेकिन वो दोनों पारियों में खाता खोलने में नाकाम रहे. (Photo: Getty Images)

इस टेस्ट से ठीक पहले सैम अयूब वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे थे और वहीं से उन्हें 7 हजार किलोमीटर दूर इंग्लैंड बुला लिया गया, जहां उनकी टेस्ट में वापसी अच्छी नहीं रही और दोनों बार ऑली रॉबिनसन ने उन्हें आउट किया. (Photo: Getty Images)

हालांकि, इसके बावजूद सैम अयूब को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से करीब डेढ लाख पाकिस्तानी रुपये (PKR) यानि करीब साढ़े 5 लाख भारतीय रुपये मिलेंगे. (Photo: Getty Images)

ऐसा इसलिए क्योंकि सैम अयूब को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से तय की गई मैच फीस के तहत एक टेस्ट मैच खेलने के लिए ये 15 लाख PKR मिलेंगे.