IND vs AFG T-20 Series 2026- अफगानिस्तान शेयर किया भारत का गलत नक्शा, T20 सीरीज से पहले बड़ा बवाल

IND vs AFG T-20 Series 2026- अफगानिस्तान शेयर किया भारत का गलत नक्शा, T20 सीरीज से पहले बड़ा बवाल

दोस्तो क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी हैं, क्योंकि भारत और अफगानिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित T20 सीरीज शुरू होने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है।

इस सीरीज में भारत अपने ही देश मेंमेहमान टीमके तौर पर खेलेगा, जबकि अफगानिस्तान आधिकारिक रूप से मेजबान है। इसी बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) द्वारा जारी किए गए एक प्रमोशनल वीडियो मेंभारत का गलत नक्शा दिखाए जानेको लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस में नाराजगी देखने को मिल रही है।

13 सितंबर से शुरू होगी भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज का आयोजन दिल्ली केअरुण जेटली स्टेडियममें किया जाना है। सीरीज की शुरुआत 13 सितंबरसे होगी। इस बार अफगानिस्तान को मेजबान टीम का दर्जा दिया गया है, जबकि मुकाबले भारत में ही आयोजित किए जा रहे हैं।

सीरीज से पहले ACB ने दोनों देशों की संस्कृति, विरासत, ऐतिहासिक शहरों और खास पहचान को दर्शाते हुए सोशल मीडिया पर एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया।

प्रमोशनल वीडियो में दिखा भारत का विवादित नक्शा

विवाद वीडियो के अंतिम हिस्से को लेकर सामने आया है। वीडियो में पहले अफगानिस्तान का नक्शा दिखाया जाता है और उसके बाद भारत का नक्शा प्रदर्शित किया गया है।

भारतीय दर्शकों ने दावा किया कि वीडियो में भारत का नक्शाअलग-अलग तरीके से दिखाया गया है, जिससे विवाद पैदा हुआ है। वीडियो के एक हिस्से में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया है, जबकि अगले ही दृश्य में नक्शे में बदलाव नजर आता है और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) का हिस्सा हटा हुआ दिखाई देता है।

यही बदलाव सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस के बीच चर्चा और नाराजगी का कारण बन गया है।

भारतीय क्रिकेट फैंस ने जताई नाराजगी

वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में भारतीय फैंस ने ACB के सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्ति जताई। फैंस का कहना है कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज के प्रमोशनल वीडियो में भारत का नक्शा सही तरीके से प्रदर्शित किया जाना चाहिए।

कई यूजर्स ने ACB से वीडियो को हटाने या उसमें सुधार करने की मांग की है।

24 घंटे बाद भी वीडियो नहीं हटाया गया

पोस्ट किए जाने के 24 घंटे से ज्यादा समय बाद भी ACB ने वीडियो को हटाया नहीं है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस मामले को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने उठाएगा।

इसके अलावा यह भी चर्चा है कि क्या भारत सरकार की ओर से इस मामले में अफगान अधिकारियों के सामने आपत्ति दर्ज कराई जाएगी।

अब आगे क्या होगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट संबंधों के बीच इस विवाद ने सीरीज शुरू होने से पहले ही माहौल गरमा दिया है। अब सबकी नजर ACB की अगली कार्रवाई पर है। अगर बोर्ड वीडियो में दिखाई गई गलती को स्वीकार करते हुए इसे हटाता या संशोधित करता है, तो विवाद शांत हो सकता है।

फिलहाल, भारतीय फैंस ACB से इस वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment